![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/07/IMG-20220711-WA0002.jpg)
अमित आनंद ,मोनू रुद्रपुर। श्री अमर नाथ सेवा मंडल के बैनर तले गत 3 जुलाई को बाबा बर्फानी के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं के आज जम्मू से रेल द्वारा वापस लौटने पर यहां रेलवे स्टेशन पर भाजपा नेता एवं वरिष्ठ समाज सेवी भारत भूषण चुघ के साथ भारी संख्या में शिव भक्तों ने जयघोषों के बीच माल्यार्पण कर जोर दार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में उर्मिला रानी चुघ, महंत मनीष सलूजा, गुलशन छाबड़ा, हरीश जल्होत्रा,हिमांशु मिड्ढा, राजन राठौर, विक्की मुंजाल, अंकित चावला,पवन गाबा, मन्नू चुघ आदि शामिल थे। इस दौरान रेलवे स्टेशन परिसर पूरी तरह से शिव मय हो गया। यात्रा पर जाने वाले सुनील ठुकराल, अजय चड्ढा, मनीष चुघ, राजकुमार खानिजो,राजन राठौर, संजय ठुकराल,नवीन नरुला,अक्षय गाबा, सुमित छाबड़ा, निशांत ढल्ला, पवन शर्मा, सहित अमर नाथ सेवा मंडल के कई सदस्य शामिल थे।