रोजा रखने के दौरान दान किया प्लाज्मा, मिशन हौसला के तहत पुलिस सहायता में जुटी।

रोजा रखने के दौरान दान किया प्लाज्मा, मिशन हौसला के तहत पुलिस सहायता में जुटी।
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

हल्द्वानी। लालकुआं कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक मुनव्वर हुसैन ने रोजा रखने के बाद भी दो मरीजों के लिए प्लाज्मा दान किया। उपनिरीक्षक के इस कार्य की लोग सराहना कर रहे हैं। वहीं पुलिस टीम के अन्य सदस्य भी मिशन के तहत लोगों का हौसला बढ़ाने में जुटे हुए हैं।
कोरोना महामारी के दौरान लोगों की मदद करने के लिए डीजीपी अशोक कुमार की ओर से पूरे प्रदेश में हौसला अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें पुलिस विभाग के कर्मचारी एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी के नेतृत्व में लोगों से मिलकर उनकी परेशानियों का समाधान करने में जुटे हैं।

मिशन हौंसला में ऑक्सीजन आपूर्ति, लोगों को अस्पताल पहुंचाना, बेड, राशन आदि की व्यवस्था करने का कार्य पुलिस के अधिकारी कर्मचारी कर रहे हैं। सोमवार को निजी अस्पताल में भर्ती लामाचौड़ निवासी महिला व एक एसटीएच में भर्ती रुद्रपुर निवासी महिला को प्लाज्मा की आवश्यकता थी। इस संबंध में लालकुआं थाने के उपनिरीक्षक मुनव्वर को जानकारी मिली तो वह प्लाज्मा दान के लिए एसटीएच पहुंचे। ऐसे में दोनों मरीजों को एबी पॉजिटिव प्लाज्मा डोनेट किया गया।
मुखानी थाना क्षेत्र निवासी तारा सिंह ने कहा कि वह घर में अकेले रहते हैं। बीमार होने की दशा में मुखानी पुलिस ने अपने सरकारी वाहन से अस्पताल पहुंचाया और सभी तरह की जांच कराई। एसओ मुखानी सुशील कुमार ने बताया कि क्षेत्र के विभिन्न लोगों को कच्चे राशन का वितरण भी किया गया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के प्रबधंन को टास्क फोर्स गठित।

Tue May 11 , 2021
कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के प्रबधंन को टास्क फोर्स गठित।प्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक कोविड-19 महामारी  बढ़ते प्रकोप के प्रबंधन को टास्क फ़ोर्स गठितदेहरादून। राज्य में कोविड-19 महामारी के बढ़ते हुए प्रकोप के प्रबंधन के लिए मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में एक कोविड-19 हाई पावर्ड टॉस्क फोर्स गठित की गई […]

You May Like

Breaking News

advertisement