09 जून को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन

बलरामपुर 06 जून 2025/ जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए 09 जून 2025 को जनपद पंचायत बलरामपुर के सभाकक्ष में प्रातः 11 से प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। आयोजित प्लेसमेंट कैंप में स्वतंत्र माइक्रोफिन, री-इंडिया स्कील्स रिलेटेड ऑफ एजुकेशन(मित्रा ग्रुप ऑफ कंपनी) एवं एस.बी.आई. लाईफ इन्सोरेन्स सीओ. लिमिटेड कंपनी उपस्थित होंगे।
प्लेसमेंट कैंप में फिल्ड ऑफिसर के 20, कलेक्शन ऑफिसर के 10, सुपरवाइजर के 20, सर्वेयर के 200, लाईफ मित्र के 63, पी.ओ.एस.पी. के 33 पदों पर भर्ती की जाएगी। उक्त प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने के लिए इच्छुक उम्मीदवार अपने शैक्षणिक दस्तावेज के साथ निर्धारित तिथि व समय में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्थानांतरण नीति 2025, अपर कलेक्टर श्री आर.एस. लाल नोडल अधिकारी नियुक्त

Fri Jun 6 , 2025
बलरामपुर 06 जून 2025/ स्थानांतरण नीति वर्ष 2025 जिला स्तर पर स्थानांतरण 14 से 25 जून 2025 तक किया जाना है। जिले में स्थानांतरण के लिए कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के द्वारा तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों के मामलों में उनके संवर्ग में कार्यरत कर्मचारियों की कुल संख्या के अधिकतम 10 प्रतिशत […]

You May Like

Breaking News

advertisement