जिला रोजगार कार्यालय में 19 जनवरी को प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन

जांजगीर-चांपा 17 जनवरी 2026/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जांजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 19 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जांजगीर-चांपा लाईवलीहुड कॉलेज परिसर जॉजगीर में एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शिविर में निजी क्षेत्र के नियोजक पेरेनियल टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड महाराष्ट्र उपस्थित रहेगें। पेरेनियल टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड महाराष्ट्र द्वारा डी.जी. आपरेटर के 20 पदों पर भर्ती की जायेगी उक्त पद हेतु शैक्षणिक योग्यता आईटीआई डीजल मैकेनिक अथवा इलेक्ट्रिशियन उत्तीर्ण निर्धारित किया गया है। कंपनी द्वारा वेतनमान 13000-15000 रु. व अन्य भत्ता प्रतिमाह दिया जावेगा। आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित आवेदको का कार्यक्षेत्र एसईसीएल बिलासपुर रहेगा। प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने वाले इच्छुक आवेदक अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ व जिला रोजगार कार्यालय का रोजगार पंजीयन कार्ड की छायाप्रति लाना अनिवार्य है। रोजगार पंजीयन के अभाव में प्लेसमेंट कैम्प में भाग लेना संभव नहीं है। निर्धारित तिथि को उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैंप का लाभ ले सकते है। अधिक जानकारी के लिये जिला रोजगार कार्यालय जॉजगीर चांपा से संपर्क किया जा सकता है।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आयुष्मान भारत विशेष अभियान चयनित लाभार्थियों में शेष बचे पात्र व्यक्तियों हेतु 15 जनवरी से 15 अप्रैल तक विस्तारित

Sat Jan 17 , 2026
आयुष्मान भारत विशेष अभियान चयनित लाभार्थियों में शेष बचे पात्र व्यक्तियों हेतु 15 जनवरी से 15 अप्रैल तक विस्तारितमुख्य चिकित्साधिकारी जनपद आजमगढ़ डॉ. एन. आर. वर्मा ने अवगत कराया कि माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अनुपालन में आयुष्मान भारत विशेष अभियान को दिनांक 15 जनवरी से 15 अप्रैल तक […]

You May Like

Breaking News

advertisement