धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र जैसे स्थल पीस विश्वविद्यालय के रूप में कर रहे है काम : गुप्ता

धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र जैसे स्थल पीस विश्वविद्यालय के रूप में कर रहे है काम : गुप्ता।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

मंत्री ने अपने निजी कोष से मंदिर संस्थान को 1 लाख रुपए देने की घोषणा की।

कुरुक्षेत्र 23 जनवरी: प्राचीन श्री स्थानेश्वर महादेव मंदिर में महंत बंसी पुरी के सानिध्य में हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय एवं आवास मंत्री डा. कमल गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि बतान, भाजपा नेता अक्षय नंदा द्वारा रुद्राभिषेक किया। प्रसिद्ध ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ भगवान शिव का पूजन करवाया गया। स्थानीय निकाय मंत्री डा. कमल गुप्ता ने कहा कि मन की शांति के लिए धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र जैसे स्थल पीस विश्वविद्यालय के रूप में काम कर रहे है। विश्व में अनेकों विकसित देश है जिन्होंने अन्य साधनों से अपने आप को विकसित बनाया हुआ है, लेकिन शांति के लिए धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र जैसे धार्मिक स्थलों के कारण ही भारत पीस विश्वविद्यालय के रूप में अपना काम कर रहा है। इस हिन्दुस्तान की धरा से पूरी दुनिया को शिक्षा, संस्कार और अमन का संदेश मिला है। यह केवल धार्मिक अनुष्ठानों, सत्संगों जैसे कार्यक्रमों से संभव हो रहा है।
मंत्री डा. कमल गुप्ता ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि आज पूज्य संतों के आशीर्वाद से मैने भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मैं महादेव से प्रार्थना करता हूं कि पूरे विश्व का कल्याण हो व सभी में आपसी भाईचारा बना रहे। मंत्री डा. कमल गुप्ता ने अपने निजी कोष से मंदिर संस्थान को 1 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा भी की। महंत बंसी पुरी ने कहा कि भगवान शिव एक मात्र ऐसे देवता है जो केवल जल चढाने से प्रसन्न हो जाते है, जो नित्य प्रतिदिन भगवान शिव का पूजन अर्चन करते है उनकी समस्त मनोकामनाएं अति शीघ्र पूरी होती है। कार्यक्रम आयोजक भाजपा नेता अक्षय नंदा ने कार्यक्रम में आए सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया।
मंदिर पहुंचने पर मंत्री कमल गुप्ता का आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा पुष्प व मालाओं के साथ स्वागत किया गया। मंदिर के महंत बंसी पुरी, स्वामी रोशन पुरी, स्वामी लक्ष्मी नारायण पुरी, स्वामी रंगनाथ पुरी, स्वामी शिवानंद पुरी, स्वामी महेश पुरी ने मंत्री डा. कमल गुप्ता को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री सुशील राणा, मंडल महामंत्री रमेश वर्मा, सुनील सचदेवा, रमेश सचदेवा, हंसराज कालडा, संजय सोनी, राजकुमार चौपडा, जगदीश मेहला, गौरव सिंगला सहित अनेकों मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के अंतर्गत ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन

Tue Jan 24 , 2023
परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के अंतर्गत ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 ड्राइंग प्रतियोगिता में नम्या ने प्रथम स्थान हासिल किया। कुरुक्षेत्र, 23 जनवरी : परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय मथाना में ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में केंद्रीय […]

You May Like

Breaking News

advertisement