दोपहर 12 से 3 बजे तक पशुओं पर सामग्री रखकर अथवा सवारी हेतु उपयोग करना प्रतिबंधित

      जांजगीर-चांपा 25 मई 2024/  जिला जांजगीर चाम्पा में भीषण गर्मी की स्थिति को देखते हुए पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत पशुओं पर सामग्री रखकर अथवा सवारी हेतु पशुओं का उपयोग प्रतिबंधित किया गया है। कलेक्टर सह अध्यक्ष जिला पशु एवं क्रूरता निवारण समिति जिला जांजगीर-चांपा द्वारा जारी आदेशानुसार प्रतिदिन दोपहर 12 बजे 3 बजे के बीच तापमान 37°C (डिग्री सेल्सियस) से अधिक निरंतर बना रहता है। इस दौरान पशुओं पर रखकर या सवारी हेतु उपयोग करने से अथवा पशुओं को टांगा, बैलगाड़ी, भैंसागाड़ी, डेंट गाड़ी, खच्चर, टट्टू गाड़ी एवं गधे पर वजन ढोने के उपयोग करने से पशु बीमार हो सकते है अथवा उनकी मृत्यु हो सकती है। अतः छ.ग. राज्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड, रायपुर के पत्र के परिप्रेक्ष्य में पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण परिवहन तथा कृषि पशुओं पर क्रूरता निवारण नियम 1965 के नियम 6(3) के अनुसार दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच ऐसे पशुओं का उपयोग प्रतिबंधित किया जाता है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार प्रक्रिया का पालन करते हुए होगी मतगणना : कलेक्टर

Sat May 25 , 2024
अनावश्यक विवाद की स्थिति निर्मित करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही मतगणना की प्रक्रिया और सावधानियों की दी गई जानकारी मतगणना के लिए रिटर्निंग, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर और मास्टर ट्रेनर्स को मिला प्रशिक्षण कोरबा 25 मई 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत कोरबा संसदीय क्षेत्र के लिए 04 जून को […]

You May Like

advertisement