कनौज: वृक्षारोपण करें पर्यावरण बचाएं , वृक्ष एक लाभ अनेक

वृक्षारोपण करें पर्यावरण बचाएं , वृक्ष एक लाभ अनेक

कन्नौज। हमारे देश में नहीं अपितु पूरे विश्व में भी वनों का विशेष महत्व है। अगर वन ना रहे तो हम नहीं रहेंगे और यदि वन रहेंगे तो हम रहेंगे। एक वृक्ष दस पुत्रों के समान होता है। वृक्ष हमारे लिए बहुत उपयोगी है सभी को वृक्षारोपण करना चाहिए। पौधों को रोपित करने के बाद संरक्षित भी किया जाये। वृक्षारोपण के बाद देखभाल की भी हम सब की जिम्मेदारी है।
उक्त निर्देश आज सचिव, चिकित्सा शिक्षा/नोडल अधिकारी श्रुति सिंह, ने आज वृक्षारोपण महा अभियान के अन्तर्गत जनपद के ब्लाक तालग्राम के अन्तर्गत बरौली गांव में मातृ शक्ति वन के तहत “शक्ति वन“ तथा जवाहर नवोदय विद्यालय अनौगी मेंं वृक्षारोपण कर व्यक्त किये। हमारे देश में नहीं अपितु पूरे विश्व में भी वनों का विशेष महत्व है। वन ही प्रकृति की महान शोभा के भंडार है। वनों के द्वारा प्रकृति का जो रूप खिलता है, वह मनुष्य को प्रेरित करता है, दूसरी बात यह है कि वन ही मनुष्य, पशु- पक्षी, जीव -जंतु आदि के आधार है। उन्होनें कहा कि वन के द्वारा ही सब के स्वास्थ्य की रक्षा होती है, तथा वन इस प्रकार से हमारे जीवन की प्रमुख आवश्यकता है। नोडल अधिकारी ने कहा कि “अगर वन ना रहे तो हम नहीं रहेंगे और यदि वन रहेंगे तो हम रहेंगे“ वन से हमारा अभिन्न संबंध है, जो निरंतर है और सबसे बड़ा है। इस प्रकार से हमें वनों की आवश्यकता सर्वोपरि होने के कारण हमें इसकी रक्षा की भी आवश्यकता सबसे बढ़कर है। उन्होनें कहा कि मानव का जीवन बिना ऑक्सीजन के जी नहीं सकता, यह ऑक्सीजन हमें शुद्ध और स्वच्छ हवा से ही प्राप्त होती है। ये शुद्ध हवा हमें वृक्ष द्वारा ही प्राप्त होती है। वृक्ष हमारे जीवन का आधार होते हैं। वृक्ष के बिना मानव जीवन का धरती पर कोई अस्तित्व ही नहीं हो सकता। अगर हमें पर्यावरण को बचाना है, तो अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना होगा। जिस प्रकार व्यक्ति अपने बच्चे का पालन पोषण करता है। उसी प्रकार वृक्ष का भी करना चाहिए। एक बार आपका बच्चा आपके जीवन से अलग हो सकता है, परंतु एक वृक्ष जीवन भर आपका साथ निभाता है। एक वृक्ष दस पुत्रों के समान होता है। इसलिए वृक्ष हमारे जीवन का एक आधार है जो केवल थोड़ा सा पानी और सूर्य की किरणे मांगते हैं। बदले में फल, सब्जी और पेड़ों की मीठी छाव हमें प्रदान करते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि इस अभियान के अन्तर्गत एक वृक्ष जरूर लगाएं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि पेड़ का कटान के फलस्वरूप पौधों को रोपित नही होने के कारण गर्मी बढ़ रही है। वर्षा कम हो रही है, तथा आक्सीजन की मात्रा में कमी हो रही है। पेड़ हमारी जिंदगी है, पेड़ से हमें शुद्व पर्यावरण मिलता हैं। सभी व्यक्ति वृक्षारोपण महा अभियान जन आंदोलन के अन्तर्गत एक पेड़ अपने घर के आस-पास अथवा अपने खेत में अवश्य लगाये। उन्होनें कहा कि समाज के हितों के लिये पेड़ लगाया जाना आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान विधायिका छिबरामऊ अर्चना पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी आर0एन0 सिंह, प्रभागीय वानिकी अधिकारी आर0के सिंह, आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कनौज: ग्रामीण क्षेत्रों में भी वृक्षारोपण का महा अभियान चला

Tue Jul 5 , 2022
ग्रामीण क्षेत्रों में भी वृक्षारोपण का महा अभियान चला प्रशांत त्रिवेदीकन्नौज ग्रामीण क्षेत्रों में भी वृक्षारोपण का देखने को मिला ग्रामीण अंचलों में ग्राम प्रधानों द्वारा वृक्षारोपण का कार्य बड़े उत्साह के साथ ग्रामीणों के साथ वृक्ष लगाकर मनाया गया। वही ग्राम प्रधानों के द्वारा पर्यावरण को सुरक्षित बनाने के […]

You May Like

Breaking News

advertisement