पौधा तुंहर दुआर योजनांतर्गत घर-घर पहुंचाया जा रहा पौधा7489624051 एवं 8435419518 पर संपर्क कर निःशुल्क पौधा प्राप्त कर सकते हैं

जांजगीर-चांपा 19 जुलाई 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में ‘‘पौधा तुंहर दुआर’’ योजना के तहत वन विभाग द्वारा विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधों का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि ‘‘पौधा तुंहर दुआर‘‘ योजना का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु अधिक से अधिक पौधे लगाने हेतु लोगांे को प्रेरित करना है। इस योजना के तहत नागरिकों को निःशुल्क पौधा का वितरण किया जायेगा।
जांजगीर-चांपा वनमंडल के अंतर्गत विभिन्न प्रजातियों के पौधों को वाहन के द्वारा घर-घर पंहुचाकर मॉग के अनसार प्रदाय किया जा रहा है। पौधे के प्रदाय हेतु वनमंडल, परिक्षेत्र कार्यालय परिसर चांपा में बीएफओ (वनरक्षक) श्री परस चंद्रा की डयूटी लगाई गई है। इस योजना का व्यापक प्रचार प्रसार कर मांग के अनुसार तत्काल पौधा प्रदाय करने हेतु मोबाईल नम्बर भी जारी किया गया है। किसी भी हितग्राही को पौधों की आवश्यकता हो तो वे मो.नं. 7489624051 एवं 8435419518 पर संपर्क कर आवश्यकतानुसार पौधा प्राप्त कर सकते है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कक्षा 12वीं की पूरक परीक्षा संपन्न

Wed Jul 19 , 2023
जांजगीर-चांपा 19 जुलाई 2023/ जिले में संचालित हायर सेकेंडरी स्कूल पूरक परीक्षा 2023 हेतु 15 जुलाई को कक्षा 12वीं की जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र एवं एलीमेंट्स हस्बेण्ड्री एण्ड पोल्ट्री फॉर्मिंग विषय की पूरक परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हुई। जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार कक्षा 12 वीं की जीव […]

You May Like

advertisement