
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : कवि सम्मेलन करके मनाया विश्व पर्यावरण दिवस।
साहित्य सोम संगम सीतापुर की उत्तर प्रदेश राज्य इकाई पटल पर आभासी कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ सुखराम शर्मा सागर के द्वारा बड़े ही ओजस्वी रूप में वाणी वन्दना प्रस्तुति से किया गया और कल्किनगरी सम्भल से उपस्थित व्यंग्य कवि अतुल कुमार शर्मा एवं रमेश चंद्र नंदवंशी के द्वारा संचालन का दायित्व निभाया गया।
उत्तर प्रदेश राज्य इकाई के सभी पदाधिकारियों के द्वारा बहुत ही सुन्दर गीत, मुक्तक एवं रचनाएँ पढीं गईं। संस्थापक एवं लिंक प्रभारी के रूप में उपस्थित सोमेश तिवारी सोम ने कुछ पंक्तियाँ दीं तथा पटल पर निवेदन किया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि जिस तरह हम एक पौधा अपने मांँ के नाम लगाते हैं, उसी प्रकार एक पौधा अपने पिता के नाम पर भी लगाना चाहिए और लगाए हुए पौधों की परवरिश करनी चाहिए।
साहित्य सोम संगम, सीतापुर के पटल पर काव्य गोष्ठी में काव्य पाठ करने कलमकारों में रवेन्द्र पाल सिंह रसिक, प्रोफेसर शरद नारायण खरे, रमेश चंद्र नंदवंशी, बृजराज वर्मा सलोन, दिनेश दत्त पाठक, जनकवि सुखराम शर्मा सागर,डॉ संजुला सिंह, पूनम दीक्षित,सांत्वना गौड, नीलम पाण्डेय, सोनिया माथुर, जलेश्वरी वस्त्रकार, कविता नामदेव, डॉ संजू त्रिपाठी,शान्ति राणा शांति, रामजी लाल वर्मा, कुमार अवधेश विद्यार्थी,डॉ संजीदा खानम, पुष्पराज धीमान आदि कविगण उपस्थित रहे। संचालन रमेश चंद्र नंदवंशी एवं अतुल कुमार शर्मा ने किया।


