प्रेरणा समिति हरियाणा द्वारा पौधारोपण,कूड़े के ढेर में आग न लगाएं: डॉ. अशोक

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

कुरुक्षेत्र :- विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रेरणा समिति हरियाणा द्वारा पौधारोपण किया गया। समिति के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने पौधारोपण करते हुए कहा कि आज यह सिद्ध हो गया है कि मानव को जीवित रहने के लिए प्राण वायु अमूल्य है और यह केवल और केवल वृक्ष हमें दे सकते हैं। अतः सभी को अधिक से अधिक पौधे रोपित करने चाहिए। दूसरी ओर लोग पर्यावरण को दूषित करने में भी बहुत आगे हैं। प्रतिदिन कूड़े के ढेर में आग लगा कर वायु को प्रदूषित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे कुरुक्षेत्र और आस पास के क्षेत्र में 16500 से अधिक पौधे रोपित कर चुके हैं और लोगों को पौधारोपण के साथ ही साईकिल की सवारी को अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस वर्ष भी वर्षा ऋतु में पौधारोपण किया जाएगा। समिति संरक्षक कर्म चंद की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि सभी को समय-समय पर पौधारोपण करना चाहिए। इस अवसर पर समिति के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार वर्मा, संरक्षक कर्म चंद, सुशील कुमार, अशोक कुमार एवं सुरेंद्र आदि उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रवासी मजदूरों में बांटी राशन किट : भारत प्रेम

Sat Jun 5 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 नई दिल्ली :- आज अग्रसेन भवन में विधायक रिठाला महेन्द्र गोयल की टीम व उन्नत भारत सगंठन ट्रस्ट ने 25 मजदूर बेरोजगारों को राशन किट का वितरण किया । इस अवसर पर विधायक कि प्रतिनिधि मुकेश सांघी ने कहा कि दिल्ली […]

You May Like

advertisement