एच.ई.एस. द्वारा कुरुक्षेत्र के एल.एन.जे.पी. अस्पताल परिसर में पौधारोपण शिविर आयोजित

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

मानसून के मौसम में अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील।

कुरुक्षेत्र, 5 जुलाई : हरियाणा के विभिन्न शहरों में पर्यावरण को समर्पित हरियाणा एनवायरमेंटल सोसायटी (एच.ई.एस.) द्वारा कुरुक्षेत्र के लोकनायक जय प्रकाश सिविल अस्पताल के पार्किंग स्थलों में पौधारोपण शिविर का आयोजन किया गया। इस कैंप की शुरुआत सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने पिलखन का छायादार पौधा लगाकर की। उसके उपरांत डिप्टी सिविल सर्जन डा. अनुपमा सिंह एवं अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा. साराह अग्रवाल तथा अन्य परिवारों ने अपने व अपने परिजनों के नाम से पौधे लगाकर उनको लोहे के जंगलों से सुरक्षा प्रदान की। शिविर में डा. सुखबीर सिंह ने लोगों से आह्वान किया कि वह मानसून के मौसम में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण करें। संस्था की ओर से अस्पताल प्रशासन को अनुरोध किया गया कि वैसे तो संस्था ने सभी पार्किंग स्थलों का सर्वे कर जहां जरूरत थी वहां पर लोगों के सहयोग से पौधे लगा दिए हैं परन्तु इसके बावजूद भी अगर कहीं अस्पताल परिसर में कितने भी पेड़ लगाने की कोई गुंजाइश हो तो उससे संस्था को अवगत कराया जाए ताकि वह काम भी जल्द पूरा हो सके। लगाए गए पौधों का संस्था एच.ई.एस. चार-पांच वर्ष तक परवरिश का जिम्मा संभालती है। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष ग्रीन मैन प्रो. एस एल सैनी ने बताया कि उनकी सोसाइटी का कुरुक्षेत्र चैप्टर का सारा काम प्रोफेसर एमेरिटस डा. हरिसिंह की देखरेख में चल रहा है।
उन्होंने बताया के इस अवसर पर यमुनानगर मुकंद लाल कॉलेज में कार्यरत प्राध्यापक डा. महेंद्र सिंह जो के मूल रूप से कुरुक्षेत्र के मिर्जापुर गांव के निवासी हैं ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर अपने पिता की याद में 21 पौधे लगाए व उनको ट्री गार्ड से सुरक्षा प्रदान की। उन्होंने बताया कि पिछले 32 वर्षों से कार्यरत उनकी संस्था का कुरुक्षेत्र चैप्टर पिछले 8 वर्षों से शहर के सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण कर उसका संरक्षण करता आ रहा है। प्रो. सैनी ने आगे बताया कि अब तक ब्रह्मसरोवर के चारों तरफ की कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की खाली पड़ी भूमि, के.डी.बी. रोड, रेलवे रोड, थीम पार्क, देवी लाल पार्क, छोटू राम पार्क, जिला सचिवालय, हुड्डा सेक्टर 5, 7 तथा पीपली पैराकीट परिसरों में पौधारोपण किया है। इस अवसर पर श्रीनिवास धीमान, मियां सिंह, ईश्वर चंद व डा. सुरेश चंद्र ने सहयोग किया।
सरकारी अस्पताल में पौधारोपण करते हुए ग्रीन मैन प्रो. एस एल सैनी एवं अन्य।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिंगल यूज प्लास्टिक यूज किया तो होगा भारी जुर्माना : ममता

Tue Jul 5 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 जिला नगर आयुक्त ममता शर्मा ने ली सिंगल यूज प्लास्टिक के होलसेल दुकानदारों के साथ मीटिंग।टीम का किया गठन। कुरुक्षेत्र 5 जुलाई : डीसी मुकुल कुमार के आदेशानुसार सिंगल यूज प्लास्टिक बैन को लेकर जिला नगर आयुक्त ममता शर्मा ने नगर […]

You May Like

Breaking News

advertisement