हरियाणा एनवायरमेंटल सोसाइटी (एच.ई.एस.) का पौधारोपण अभियान जारी

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

एच.ई.एस. के मैं एक और मेरा एक अभियान के अंतर्गत किया गया पौधारोपण।

कुरुक्षेत्र, 2 जुलाई : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के शांति नगर के लोगों ने पर्यावरण संरक्षण हेतु कार्यरत विख्यात संस्था हरियाणा एनवायरमेंटल सोसाइटी (एच.ई.एस.) के तत्वाधान में पौधारोपण किया। पौधारोपण की शुरुआत शांति नगर निवासी संस्था के संस्थापक सदस्य डा. सुरेश चंद्र ने ब्रह्माकुमारी राज ढींगरा के हाथों एक पिलखन का पौधा लगाकर की। इसके उपरांत डा. गरिमा, हर्ष बाला, हरि नारायण, देव गजवानी, सिम्पी, जिम्मी ढींगरा, ममता व अन्य ने अपने-अपने नाम से औषधीय गुणों से युक्त छायादार पौधे लगाकर उनको लोहे के जंगलों से सुरक्षा प्रदान की।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष ग्रीन मैन प्रो. एस एल सैनी ने बताया कि डा. सुरेश चंद्र पिछले 34 वर्षों से संस्था के साथ सुचारू रूप से जुड़े हैं जो आम लोगों को भी जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कालोनी के दर्जनों लोगों को संस्था द्वारा चलाये जा रहे मैं एक और मेरा एक अभियान के तहत प्रेरित कर पौधारोपण अभियान को सफल बनाया है। संस्था के राज्य संयोजक राहुल भारती ने बताया कि इस अभियान से जुड़ने वाले व्यक्ति को हर साल कम से कम एच.ई.एस. के सहयोग से एक पौधा सार्वजनिक स्थान पर लगाना होता है। जिस का मार्गदर्शन उनकी संस्था करती है। उनके अनुसार उनकी संस्था पूर्व में समय-समय पर इस तरह के अभियान चलाकर सवा दो लाख से अधिक पेड़ों को हरियाणा के चार जिलों यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला के रिहायशी इलाकों के साथ सार्वजनिक स्थलों पर लगाकर उनकी परवरिश कर चुकी है।
पौधरोपण करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फॉलोवर बढ़ाने के लिए परोसी जा रही नग्नता : डा. सत्यवान सौरभ

Wed Jul 3 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। भिवानी : जीवन का चरमसुख अब फॉलोअर्स पाने और कमेंट आने पर निर्भर हो गया है। फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर नग्न अवस्था में तस्वीरें शेयर कर आज लड़कियां लाइक कमेंट पाकर खुद को अनुगृहित करती दिखाई देती है मानो जीवन की सबसे अहम और जरूरी ऊंचाई […]

You May Like

Breaking News

advertisement