श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया पौधारोपण

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र : श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बलदेव कुमार ने विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। विश्वविद्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए और उन्हें बचाने व संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि प्रकृति से हमें बहुत कुछ मिलता है तो हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि इसकी सुरक्षा और संरक्षण करें। मगर देखने में आता है कि मनुष्य प्रकृति से दूर जा रहा है। पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का खामियाजा हम भुगत भी रहे हैं। कभी बाढ़ आ जाती है तो कभी बादल फटने की खबरें आती हैं। किसी जगह पर पानी सूख रहा है तो कहीं की जमीन आग उगल रही है। ये सब क्लाइमेंट बदलने की वजह से हो रहा है। इन सब बदलती परिस्थितियों के पीछे हमारी खराब होती जीवनशैली है। इसलिए बदलती जीवनशैली में सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि स्वयं एक पेड़ लगाना चाहिए और इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए। प्लास्टिक का उपयोग जरूरत पड़ने पर करें। घर पर बने कपड़े या जूट के थैलों का ही प्रयोग करें। थोड़ी दूरी के कामों के लिए साइकिल चलाई जा सकती है। जिसके बहुत सारे लाभ है। शरीर तंदुरुस्त रहने के साथ ही बीमारियां कोसों दूर रहती हैं। इस असीम ब्रह्मांड में करोड़ों ग्रह नक्षत्र हैं। मगर पृथ्वी ही एकमात्र ऐसा ग्रह है। जिसके ऊपर जीवन संभव है। हम सब के छोटे से प्रयास से यह धरती स्वर्ग से भी सुंदर बन सकती है। इसलिए प्राकृतिक संसाधनों का दोहन कम से कम करें। इस अवसर पर डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉ. शंभू दयाल, अधिष्ठाता महाविद्यालय डॉ. विदुषी त्यागी, डॉ. अशोक राणा, डॉ. रजनीकांत, कर्नल एसएन शर्मा, अलोकनाथ शर्मा व विश्वविद्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्रह्माकुमारी संस्था अंबाला द्वारा योगा का सफल आयोजन

Sat Jun 4 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 अंबाला : ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में चल रही सेवाओं के अंतर्गत अंबाला शहर स्थित एस ए जैन मॉडल सेकेंडरी स्कूल में प्रिंसिपल रेणु गहलावत के निर्देशन में योगा का सफल आयोजन किया गया […]

You May Like

Breaking News

advertisement