स्थान:- लालकुआं
रिपोर्टर:- जफर अंसारी।
उत्तराखंड के विशेष पर्व हरेला के अवसर पर जगह-जगह वृक्षारोपण करके आज हरेला पर्व मनाया जा रहा है। वही लाल कुआं स्थित फलाहारी बाबा मंदिर के प्रांगण में समाजसेवी मौर्य द्वारा कई छायादार व फलदार पौधे लगाकर क्षेत्रवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दी।
मनोज कुमार मौर्य ने कहा कि हमारे पूर्वजों द्वारा बड़े हुए सहेज कर रखे गए हमारे पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पूर्व से ही पेड़ों के लगाए जाने का कार्य किया जा रहा है उसी को आगे बढ़ाते हुए अब हम हरेला पर्व के रूप में वृक्षारोपण करते हैं जिसे हमारा पर्यावरण स्वच्छ रहता है। कहा जाता है कि हरेला पर हरियाली का प्रतीक होता है वही हरेला पर्व से मास (सावन महीने) की शुरुआत होती है। ऐसा भी कहा जाता है की जितना पौधा हरा होगा उतना ही अच्छी बरसात होती है।
बाइट :- समाजसेवी मनोज कुमार मौर्य (दद्दा)।
You May Like
-
3 years ago
डा. तेजेन्द्र सिंह आदेश के नये प्लास्टिक सर्जन