बल्लबगढ़ सेक्टर 3 की ग्रीन बैल्ट में किया गया पौधारोपण

हरियाणा संपादक वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877

बल्लबगढ़ : आज भाजपा फरीदाबाद महानगर व राष्ट्रिय महिला जागृती मंच द्वारा बल्लबगढ़ के सेक्टर 3 की ग्रीन बेल्ट में पोधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि भाजपा फरीदाबाद महानगर के वरिष्ठ नेता पंडित टिपर चंद शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती ममता राघव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष स्वराज भाटी व विशिष्ट अतिथि जिला मंत्री नवीन चेची, नीलम चौधरी, मीना भाटी, संगीता नेगी रहे। पौधारोपण में फलदार वृक्ष, छायादार वृक्ष व सदाबहार, फूल पौधे लगाए गए। आये हुए अतिथियों को शॉल से सम्मानित कर पौधे उपहार स्वरूप दिए गए। इस मौके पर सभी सेक्टरवासियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया,अम्बिका वशिष्ट ने कहा कि पोधारोपण पर्यावरण संरक्षण का एक महत्वपूर्ण उपाय है। यह न केवल वायु को शुद्ध करता है, बल्कि भूमि कटाव को रोकने, जैव विविधता को बनाए रखने और जलवायु संतुलन को स्थिर करने में भी सहायक होता है। पेड़-पौधे हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और हानिकारक गैसों को अवशोषित करके प्रदूषण को कम करते हैं। आज के समय में बढ़ते शहरीकरण और वनों की कटाई से पर्यावरण असंतुलित हो गया है, ऐसे में पौधारोपण की आवश्यकता और भी अधिक बढ़ गई है। हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण मिल सके। पौधों की व्यवस्था रेनू बाला द्वारा की गई। अंत मे सभी सम्मानित अतिथियों को कुसुम सिंह द्वारा अल्पाहार दिया गया। इस मौके पर नवनियुक्त उपाध्यक्ष और जिला महामंत्रियों महानगर फरीदाबाद का स्वागत किया गया। इस आयोजन में महानगर महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती ममता राघव, उपाध्यक्ष स्वराज भाटी, जिला मंत्री नवीन चैची, जिला मंत्री अंबिका शर्मा, मंडल अध्यक्ष गौरव विरमानी, संगीता नेगी, मीणा भाटी, नीलम चौधरी, पीएल शर्मा, ग्रीवेंस कमेटी सदस्य कैलाश वशिष्ठ, जगजीत ढिल्लो, चंद्रसेन शर्मा, राजन छाबड़ा, निशांत खट्टर, कुसुम सिंह, एडवोकेट महेंद्र वशिष्ठ, रेनू बाला, सौम्या सहित भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा श्री हेमकुंड पब्लिक स्कूल में संगोष्ठी एवं रेखाचित्र प्रतियोगिता का आयोजन

Fri Jul 11 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा श्री हेमकुंड पब्लिक स्कूल में संगोष्ठी एवं रेखाचित्र प्रतियोगिता का आयोजन रायबरेली, 9 जुलाई 2025 – आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, रायबरेली नगर इकाई द्वारा श्री हेमकुंड पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय संगोष्ठी एवं रेखाचित्र प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस […]

You May Like

Breaking News

advertisement