डिस्पैंसरी एवं संगीत कला केंद्र के एक वर्ष पूरा होने पर किया पौधारोपण।

डिस्पैंसरी एवं संगीत कला केंद्र के एक वर्ष पूरा होने पर किया पौधारोपण।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष -94161-91877

कुरुक्षेत्र : सतयुग दर्शन चैरिटेबल डिस्पैंसरी एवं संगीत कला केंद्र शीला नगर के एक वर्ष पूर्ण होने पर पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर समारोह का भी आयोजन किया गया। डिस्पेंसरी के स्थानीय अध्यक्ष एचसी मुंजाल ने एक वर्ष पूरे होने पर सभी सहयोगी सज्जन, स्टाफ, कार्यकारी मैंबर को बधाई देते हुए कहा कि सभी ने अपनी निष्काम सेवा से डिस्पैंसरी को आगे बढ़ाने में अनथक सहयोग किया। उन्होंने बताया कि 11 मार्च 2020 को इसका शुभारंभ किया गया था। मुंजाल ने बताया कि यहां हर महीने लगभग 5 हजार मरीज अपना इलाज कराते है और उन्हें दवाईया भी मुफ्त दी जाती है। इसके अलावा सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र को भी एक वर्ष पूरा हुआ है। उन्होंने केंद्र के निर्देशक, अध्यापक और विद्यार्थियों को बहुत -बहुत बधाई दी। मुंजाल ने बताया कि एक साल पहले यह केंद्र संगीत के साथ सबके आध्यात्मिक विकास के उद्देश्य के साथ स्थापित किया गया था और केंद्र अभी भी अपने उसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए कटिबद्ध है। अपने संस्थापक केंद्र सतयुग दर्शन ट्रस्ट, फरीदाबाद से निरंतर मार्गदर्शन के लिए केंद्र आभार व्यक्त करता है। एक साल की अल्प अवधि के दौरान जिसमें कोरोना काल भी शामिल है यह केंद्र कुरुक्षेत्र वासियों को वाद्य, नृत्य, गायन और एरोबिक्स में कम शुल्क पर सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान कर रहा है। केंद्र भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रखेगा, ऐसा भरोसा केंद्र दिलाता है। इस अवसर पर सदस्य जितेंद्र अरोड़ा, डा. विष्णु दत्त शर्मा, डा. दिलबाग सिंह, डा. लविशा, विजय, कविता, सुमन, हेमन्त, काजल, अन्नु ललित, भावना, संजना, अंजु मौजूद रहे।
सतयुग दर्शन चैरिटेबल डिस्पैंसरी शीला नगर के एक साल पूर्ण होने पर पौधारोपण करते पदाधिकारी एवं स्टॉफ सदस्य।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अम्बिका शर्मा ने जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन भेंट का मनाया महाशिवरात्रि पर्व।

Thu Mar 11 , 2021
अम्बिका शर्मा ने जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन भेंट का मनाया महाशिवरात्रि पर्व। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 संगठन की चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा अपने निजी कोष से पात्र व्यक्तियों की हर संभव मदद करने पर रहती तत्पर। फरीदाबाद 11 मार्च :- राष्ट्रीय महिला जागृति मंच, देव […]

You May Like

advertisement