हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877
कुरुक्षेत्र 3 जुलाई :- भारतीय स्टेट बैंक कुरुक्षेत्र शाखा के क्षेत्रिय प्रबंधक रण सिंह ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में एसबीआई कुरुक्षेत्र द्वारा भारतीय स्टेट बैंक के 66 वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया और विभिन्न स्थानों पर पौधा रोपण किया गया है।
क्षेत्रिय प्रबंधक रण सिंह आयुष विश्वविद्यालय के प्रांगण में पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। उनका लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए जाएं तथा उनकी सुरक्षा पर भी जोर दिया जाए ताकि पर्यावरण संतुलन में लाभ मिल सके, क्योंकि पेड़ पौधे मुख्य कारण है कि हम इस धरती पर जीवित है। वे जीवन देने वाली ऑक्सीजन गैस प्रदान करते हैं। जिसके बिना इस ग्रह पर हमारा अस्तित्व असंभव है। पेड़ हमारे जीवन के अस्तित्व के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हम पेड़ के बिना नहीं जी सकते है। पेड़ों के बिना मानव जीवन असंभव है। लेकिन, आजकल लोग अस्थायी रूप से पेड़ों को काट रहे हैं, अगर यह जारी रहता है तो एक दिन निश्चित रूप से आ जाएगा जब मानव जाति पर समस्याओ का पहाड़ टूट पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि पौधारोपण करने से पर्यावरण को बचाने में मदद मिलेगी। मानव और पर्यावरण एक-दूसरे पर निर्भर है। इसलिए पर्यावरण पर पड़ रहे नाकारात्मक प्रभावों को रोकने के लिए बेहतर भविष्य पर्यावरण की सुरक्षा और पर्यावरण के अनुकुल विकास को बढ़ावा देने के लिए सभी लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाए और उनका सरंक्षण करे। पेड़ हमारे अस्तित्व के लिए जिम्मेदार है, वे हमें हमारे श्वसन के लिए आवश्यक ऑक्सीजन देते है। इसलिए, हमें पेड़ के महत्व को समझना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए। इस मौके पर कुलसचिव डा. अनिल शर्मा, डा. बलबीर संधू, डा. सुरेन्द्र सहरावत आदि मौजूद थे।