विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया गया वृक्षारोपण

उत्तर बस्तर कांकेर 05 जून 2025/ शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संस्था परिसर में ‘‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’’ अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया। शासकीय पॉलिटेक्निक के प्राचार्य ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य गत वर्ष की सफलता को आधार बनाकर सामुदायिक सहभागिता और पर्यावरणीय जागरूकता को और सशक्त बनाना है। मां और पृथ्वी के प्रति सम्मान स्वरूप संस्था में पौधारोपण का कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में संस्था के एन.एस.एस. शाखा एवं इको क्लब के समन्वय से आयोजित किया गया। इस दौरान संस्था के प्राचार्य द्वारा रोपित पौधों को संरक्षित रखने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में संस्था के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत जुनवानी कला में आयोजित शिविर में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का समग्र लाभ                                                                                                                 

Thu Jun 5 , 2025
09 पात्र हितग्राहियों को मिला आयुष्मान कार्ड महासमुंद 05 जून 2025/ प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत 04 जून को बागबाहरा विकासखंड के ग्राम जुनवानी कला में एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य दूरस्थ एवं जनजातीय क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों तक विभिन्न सरकारी योजनाओं का सीधा […]

You May Like

advertisement