कुंवरपुर पोस्ट-10 द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : सिविल डिफेंस कुंवरपुर पोस्ट-10 द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत सिटी रेलवे स्टेशन स्थित पार्क में पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर कुंवरपुर पोस्ट-10 के पोस्ट वार्डन पंडित संजय कुमार शर्मा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समस्त पोस्ट वार्डन एवं वार्डनों के सहयोग से यह पौधा लगाया गया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल का संकल्प भी लेना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके।
इस अवसर पर सिविल डिफेंस के झंकार सक्सेना (एस/डब्लू ), अनीता मौर्या (एस/डब्लू )पदाधिकारी एवं वार्डन उपस्थित रहे और सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केन्द्रीय राज्यमंत्री व महिला आयोग अध्यक्षा ने किया वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का विधिवत शुभारंभ

Sun Jul 12 , 2026
केन्द्रीय राज्यमंत्री व महिला आयोग अध्यक्षा ने किया वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का विधिवत शुभारंभजनपद में हुए 50 लाख 20 हजार 200 पौधे हुए रोपितपेड़ पर्यावरण संतुलन व संवर्धन में सहायककरें माँ के नाम पौधारोपण:* केन्द्रीय राज्यमंत्रीवृक्ष प्रकृति का अनमोल गहना, संवेदनशीलता के साथ करें पौधारोपण: अध्यक्षा महिला आयोगबदायूँ: 12 जुलाई। […]

You May Like

Breaking News

advertisement