
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : चंदौसी रोड पर स्थित गायत्री सेवा आश्रम में आज भारतीय इतिहास संकलन समिति द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति ने समाज को वृक्षारोपण करने, वृक्षों से प्रेम करने, उनके महत्व को समझने और उनकी सुरक्षा व परवरिश के लिए प्रेरित किया।
भारतीय इतिहास संकलन समिति द्वारा 12 जुलाई से 19 जुलाई तक चलाए जा रहे “वृक्षारोपण सप्ताह” के अन्तर्गत आज गायत्री सेवा आश्रम परिसर में नींबू, आम, नीम, अमरूद आदि के पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम में गायत्री परिवार के सदस्यों को संबोधित करते हुए समिति के जिलाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने कहा कि अधिकाधिक वृक्षारोपण करना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य और जिम्मेदारी दोनों है।उन्होंने वृक्षों की उपयोगिता, लाभ और पर्यावरण में महत्व बताते हुए कहा कि संपूर्ण मानव जीवन वृक्षों का ऋणी है।
इस अवसर पर सुभाष चंद्र शर्मा ने “एक वृक्ष मांँ के नाम” अभियान का भावनात्मक संदेश देते हुए कहा कि हम सभी को कम से कम एक वृक्ष लगाकर उसे अपनी मांँ के समान प्यार, दुलार और सम्मान देना चाहिए। यह केवल सरकार का दायित्व नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में नेत्रपाल, मोहनलाल, नितेश सैनी, राधेश्याम, दुर्वेश सैनी, पवन यादव, सत्यवीर सिंह, सुबोध पाल, सुबोध गुप्ता, विकास वर्मा सहित गायत्री परिवार, केमिस्ट एसोसिएशन एवं हिंदू जागृति मंच के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संपूर्ण कार्यक्रम गायत्री सेवा आश्रम के संचालक कृष्ण कुमार एडवोकेट के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।


