
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : मानव सेवा क्लब और गाँधीपुरम जन सेवा कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम बुधवार को बड़े बाग राम लीला ग्राउंड के सामने स्थित रानी लक्ष्मी बाई कालेज के मैदान पर हुआ। जिसमें 25 से ज्यादा नीम, पीपल, आंवला,अर्जुन,जामुन और अशोक के पौधे लगाए गए। पौधा वितरण का भी कार्यक्रम हुआ। पौधे लगाते समय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यावरण जलवायु परिवर्तन वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि अगर हमें अपना जीवन ठीक से चलाना है तो पौधे अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि विकास की रफ्तार ने पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने लोगों को सैकड़ों पौधे भी बांटे। कार्यक्रम में अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सक्सेना,सुरेश बाबू मिश्रा,अरूणा सिन्हा ,प्रकाश चंद्र सक्सेना, इन्द्र देव त्रिवेदी से संदीप अग्रवाल, दिनेश जौहरी,सुनील शर्मा,गंगा राम पाल,डॉ.शिफालिका, वीना रस्तोगी,सुषमा रस्तोगी,अनिल कुमार सक्सेना, शोभा सक्सेना ,अंजलि सक्सेना, सुधीर मोहन,मीरा मोहन और डा. एम.एम.अग्रवाल शामिल हुए। सभी का आभार सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने व्यक्त किया।


