पौधारोपण से होगा पृथ्वी का खतरा कम

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में सोमवार को क्लब के कहरवान स्थित कार्यालय सभागार में विश्व पृथ्वी दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का विषय था पर्यावरण सुरक्षा और पृथ्वी की रक्षा। गोष्ठी का प्रारंभ पौधारोपण से किया गया। मुख्य वक्ता पर्यावरणविद डॉ. आलोक खरे ने पृथ्वी पर होने वाले घोर खतरे से लोगों को चेताया और कहा अगर पर्यावरण का ऐसे ही दोहन होता रहा तो इस बढ़ते खतरे को नहीं टाला जा सकता। इन्द्र देव त्रिवेदी और प्रकाश चन्द्र सक्सेना ने कहा कि पृथ्वी की गर्माहट कम हो इसलिए पौधारोपण बहुत आवश्यक है। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि विकास के नाम पर जो लाखों की संख्या में हरे पेड़ काटे जा रहे हैं वह पृथ्वी के लिये बहुत घातक हैं बढ़ते ए सी का प्रदूषण भी हमारे जीवन के लिए खतरा है इसे कम किया जाना चाहिए। गोष्ठी में महासचिव सत्येन्द्र सक्सेना, निर्भय सक्सेना, डॉ. सुरेश रस्तोगी, जितेन्द्र सक्सेना, शकुन सक्सेना, संजय रस्तोगी ने भी विचार रखे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अनाथालय में अनाथ कन्या बबीता का विवाह राजीव गुप्ता के साथ आर्य समाज विधि विधान से से हुआ संपन्न

Tue Apr 23 , 2024
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : आर्य समाज सिविल लाइंस बरेली अनाथालय में आज अनाथ कन्या बबीता का विवाह राजीव गुप्ता पुत्र स्वर्गीय महेश चंद्र गुप्ता निवासी 317 कटरा चांद खां पुराना शहर बरेली के साथ आर्य समाज विधि विधान से अग्नि के फेर मंत्र उच्चारण से संपन्न हुआ। तथा […]

You May Like

Breaking News

advertisement