पौधे हमारी सांस, इन्हे रोपित करना है जरूरी : डा. रणपाल

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877

श्रद्धालुओं ने धरती को दी हरियाली की सौगात, जगह जगह किए पौधे रोपित।

कुरुक्षेत्र,14 अगस्त : डेरा सच्चा सौदा की साध संगत ने जगह जगह पौधे रोपित किए। जिला भर में हर गांव व कॉलोनी में संगत द्वारा पौधे रोपित किए गए। गांव बारना के पीएम श्री शहीद सुरेंद्र कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पौधा रोपण कार्यक्रम में चौ. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डा. रणपाल सिंह, बिजली बोर्ड करनाल के अधीक्षक अभियंता नसीब सिंह, डिप्टी सिविल सर्जन डा. जगविंद्र मलिक व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रबंधन अध्ययन संस्थान के प्राध्यापक डा. अनिल कुमार ने विशेष रूप से शिरकत की। अतिथियों ने पौधे रोपित कर पौधारोपण अभियान की शुरुआत की। इस दौरान साध संगत ने सैंकड़ों की संख्या में पौधे रोपित किए गए। यहां पहुंचने पर अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया व स्मृति चिहृन भेंट किए।
पूर्व कुलपति डा. रणपाल सिंह ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं द्वारा हर साल पौधे रोपित कर सराहनीय कार्य किया जा रहा है। पौधे हमारी सांस हैं इसलिए पौधे रोपित करना व धरती को हर भरा रखना बहुत जरूरी है। अधीक्षक अभियंता नसीब सिंह ने कहा कि साध संगत द्वारा पौधे रोपित करने का अभियान सराहनीय है। डा. जगविंद्र मलिक ने कहा कि पौधे पूरी सृष्टि के लिए लाभदायक हैं। डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों का सेवाभाव बहुत ही अच्छा है। आज पौधे रोपित कर पृथ्वी को तोहफा दिया जा रहा है। डा. अनिल ने भी पौधारोपण को सराहनीय बताया। उन्होने कहा कि नशा मुक्त अभियान समेत अनेकों अभियान डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे हैं, जिससे समाज को अच्छा संदेश जा रहा है। इस मौके पर डेरा सच्चा सौदा के 85 मैंबर सलिंद्र पाल, रूढ सिंह, कृपा राम, तरसेम इन्सां, सुरेंद्र, संजीव कुमार, राज मैहता, रघुबीर सिंह, गुरदीप, अंकित, सुखविंद्र समेत अन्य सेवादार मौजूद रहे।
पौधारोपण करते मुख्यातिथि व सेवादार।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीएलएसए द्वारा गांव बिलाही के राजकीय स्कूल में सम्मान से जीवन, अधिकार से रक्षा कैंपेन का किया आयोजन

Fri Aug 15 , 2025
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877 कुरुक्षेत्र, 14 अगस्त : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलाही में सम्मान […]

You May Like

advertisement