उतराखंड में प्लास्टिक पर 1 जुलाई से प्रतिबंधित,

देहरादून: उत्तराखंड में 1 जुलाई से 75 माइक्रोन तक के प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।जिसकी तैयारियां पूरे प्रदेश में चल रही हैं। इस संबंध में वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के आदेश के बाद शहरी विकास विभाग ने भी दिशा निर्देश जारी किया है।

शहरी विकास विभाग द्वारा जारी निर्देश के तहत आगामी 1 जुलाई 2022 से प्लास्टिक के स्ट्रॉ, चम्मच, प्लेट, थर्माकोल और थर्माकोल से बनी चीजों पर प्रतिबंध लगेगा। इस संबंध में निदेशालय द्वारा दिशा निर्देश के तौर पर सभी निकायों को एक पत्र भी भेजा गया है। जिसमें पुरानी गाइडलाइन में संशोधन कर नया नोटिफिकेशन जारी करने को कहा गया है।

बता दें कि अभी तक उत्तराखंड के 13 निकायों की तरफ से 75 माइक्रोन तक के प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। साथ ही जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। वहीं, बाकी के नगर निकायों द्वारा अभी इस संबंध में जल्द नोटिफिकेशन जारी कर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उतराखंड: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, 67 किमी सुरग बनकर तैयार,

Sat Jun 11 , 2022
देहरादून: उत्तराखंड में बन रही ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर टनलिंग का काम अब और तेज गति के साथ चल रहा है। इन दिनों इस परियोजना के तहत एक किमी सुरंग, पांच दिनों के भीतर बनकर तैयार हो रही है। इस परियोजना की सभी 9 पैकेज में 81 फेज पर निर्माण […]

You May Like

Breaking News

advertisement