कृषि वैज्ञानिकों की अपील, स्वच्छता से खेलें होली

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

फलों एवं फूलों के पौधों व पेड़ों को होली पर न पहुंचाएं नुकसान : डा. सी. बी. सिंह।

कुरुक्षेत्र, 13 मार्च : होली के त्यौहार को लेकर जहां हर आयु वर्ग के लोगों में जोश है और कार्यक्रमों के आयोजन के साथ होली की विशेष तैयारियां भी की गई हैं। वहीं होली के अवसर पर पेड़ पौधों को पहुंचने वाले नुकसान को लेकर कृषि विशेषज्ञ, कृषि वैज्ञानिक, पर्यावरणविद एवं प्रकृति प्रेमी भी चिंतित हैं। कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी. सिंह ने कहा कि वे हर वर्ष होली के अवसर पर खेतों में फल, फूलों और पौधों के बीच रहते हैं। उन्हें फलों, फूलों एवं खेतों में खड़ी फसलों से प्रेम है। इस समय विशेष कर खेतों में किसान की मेहनत गेहूं की फसल लहलहाना शुरू कर देती है। डा. सी. बी. सिंह ने दुःख व्यक्त किया कि कुछ लोग विशेषकर युवा और बच्चे जोश में केमिकल रंगों से फलों और फूलों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। यह उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि फल और फलों से तो त्यौहारों में रंगत आती है। हमें त्यौहारों पर इन्हें नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। डा. सी. बी. सिंह ने कहा कि आजकल वैसे भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है कि फूलों और प्राकृतिक रंगों से होली खेली जाए। साथ ही होली पर पानी की बर्बादी रोकी जाए।
पौधों के साथ कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी. सिंह।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा मुख्यालय में बिखरे होली के रंग, सीएम सहित वरिष्ठ नेता शामिल हुए

Fri Mar 14 , 2025
भाजपा मुख्यालय में बिखरे होली के रंग, सीएम सहित वरिष्ठ नेता शामिल हुए, सागर मलिक भाजपा मुख्यालय मे बिखरे होली के रंग, सीएम सहित वरिष्ठ नेताओं ने की शिरकत देहरादून । भाजपा प्रदेश मुख्यालय, आज होली मिलन समारोह में उत्साह एवं हर्षोल्लास के रंगों में सराबोर नजर आया। मुख्यमंत्री, प्रदेश […]

You May Like

advertisement