कुवि ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

कुरुक्षेत्र,(प्रमोद कौशिक) 5 मार्च : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में आयोजित आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग-2026 प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों के मुक्केबाजों ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता के दूसरे सत्र में 85 से 90 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले बेहद रोमांचक रहे, जिनमें कई खिलाड़ियों ने दमदार जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया।
खेल निदेशक प्रो. डी.एस. राणा ने बताया कि मुकाबलों की शुरुआत में एमडीएसयूए के मुक्केबाज दीपांशु कुमार ने एमकेयूजी के धवल भारतभाई तर्सारी को रेफरी स्टॉप कॉन्टेस्ट (आरएससी-1) के जरिए हराकर शानदार जीत दर्ज की। इसके बाद एमएसबीयूबी के नरेश चौहान ने बीयूजेके के भारतेश रायगोंड के खिलाफ वॉकओवर के आधार पर जीत हासिल की। वहीं पीआरएसयूपी के आरुष सतीश पांडेय ने टीएनपीईएस के गोथम सी. को वॉकओवर से हराकर अगले चरण में जगह बनाई।
एक अन्य मुकाबले में जीकेडीयूएच के हर्षित नेगी ने सीयूओजे के माजिद अहमद को रेफरी स्टॉप कॉन्टेस्ट के जरिए पराजित किया। डीआरएलएयू के पियूष राज यादव ने यूओएमएस के भुवन डी.पी. को 5-0 अंकों के अंतर से हराकर अपनी तकनीकी श्रेष्ठता का प्रदर्शन किया। इसी तरह आरजीएनआईवाई के मोहम्मद हिशाम एन.पी. ने केयूसी के अभिषेक गोपे को आरएससी से हराकर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के अन्य मुकाबलों में एडब्ल्यूपीएस के नमन मिश्रा ने कस्ट के गोविंद श्रीथ बी. को वॉकओवर से हराया। टीडीएएलयू के आर. गोखुल को यूओएम के नमन दवे के खिलाफ वॉकओवर के कारण हार का सामना करना पड़ा। डीबीएएमयू के ईशांत लाओत भी एसडीयू के मिरियाला चरण साई के खिलाफ वॉकओवर के कारण मुकाबला नहीं जीत सके। वहीं एचवाईवीडी के ओम सोनी को आईटीएमयूजी के गौरव गुर्जर ने 5-0 अंकों से हराया। इसके अलावा जेएनटीयूएच के साई मनीष रागी ने जेटीवीवी के वांका अभिषेक को आरएससी से हराकर शानदार प्रदर्शन किया। केबीसीयूएम के रामोले येश कैलास को आरडीयूजे के श्रेष्ठ यादव ने आरएससी से पराजित किया। एसजेयूटीसी के मनोजकुमार को एमबीएसपीएस के गुरलाल सिंह के खिलाफ वॉकओवर के कारण हार का सामना करना पड़ा। अंतिम मुकाबलों में एसपीपीयूपी के बोरहाडे मयूर जयसिंग ने एसजीबीएयू के पीयूष सुनील पाटिल को आरएससी से हराया, जबकि डीबीएटीयू के संग्राम बालू मुले ने बीयू के आर. मधुसूदन को आरएससी के जरिए पराजित कर अगले दौर में स्थान सुनिश्चित किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार तकनीक, फुर्ती और दमदार पंचों का प्रदर्शन करते हुए मुकाबलों को रोमांचक बना दिया। प्रो. डी.एस. राणा ने बताया कि आने वाले दौरों में मुकाबले और अधिक कड़े होने की संभावना है, क्योंकि अब केवल श्रेष्ठ मुक्केबाज ही आगे बढ़ रहे हैं।
इस अवसर पर खेल परिषद के अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार, बाक्सिंग कोच राजेश कुमार राजौंद, पूर्व खेल परिषद के अध्यक्ष डॉ. नितिन सहगल, खेल परिषद के सदस्य डॉ. मोहिंदर आलमपुर, वालीबॉल कोच राजेश, कोच संदीप करोड़ा, सहित खिलाड़ी मौजूद थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुवि कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने किया अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के ब्रोशर का विमोचन

Thu Mar 5 , 2026
एआईएच एवं आईसीएचआर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 8 अप्रैल से।कुरुक्षेत्र के एतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक महत्व पर विद्वतजन करेंगे मंथन। कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 5 मार्च : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने गुरुवार को 8 से 10 अप्रैल 2026 तक विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में कुरुक्षेत्रः […]

You May Like

advertisement