
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर मजदूरों को संकल्प दिलाने का कार्यक्रम रविवार को राजेन्द्र नगर में शिवाजी चौराहे पर हुआ। जिसमें मजदूरों को तम्बाकू, गुटखा,बीड़ी और सिगरेट से दूर रहने और इसे छोड़ने का संकल्प दिलाया गया। उनको बताया गया कि इसके सेवन से फेफड़े खराब हो जाते हैं और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी हो सकती है।इसका इस्तेमाल न करें। संकल्प मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा और मुकेश कुमार सक्सेना ने दिलाया। साथ में सैकड़ों मजदूरों को कपड़े भी बांटे गए। कार्यक्रम में संयोजक अभय सिंह भटनागर, प्रकाश चंद्र सक्सेना, ब्रजेश सक्सेना, अनिल गुप्ता,सुनील शर्मा,अंकित अग्रवाल और वेद प्रकाश शामिल रहे।


