![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230722-WA0033-1024x781.jpg)
पौधों की रक्षा और सुरक्षा का लिया संकल्प
दीपक शर्मा (संवाददाता)
बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में शनिवार को वन महोत्सव का आयोजन डॉ. सुशीला गिरीश बालिका इंटर कालेज के प्रांगण में पौधारोपण करके हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ पूर्व प्रधानमंत्री आदर्श पुरूष लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। छात्राओं को क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने गुलाब, बेला और आंवला के पौधे बांटे। विद्यालय की छात्राओं और क्लब के सदस्यों ने 20 पौधे विद्यालय प्रांगण में रोपे जिसमें बेल, अशोक, आम, जामुन के पौधे रोपे गए। सभी बच्चों को और सदस्यों को पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प भी क्लब के अध्यक्ष ने दिलाया । उन्होंने कहा कि पौधे ईश्वर का रूप हैं इनकी रक्षा, सुरक्षा और इनकी पूजा करें यह हमें जीवित रखे हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिये विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रीति सक्सेना को पर्यावरण मित्र के सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रकाश चंद्र सक्सेना, अरुणा सिन्हा, राजीव कांत अस्थाना, सुनील कुमार शर्मा, राहुल शर्मा, इं. ए. एल.गुप्ता, निर्भय सक्सेना, प्रीति सक्सेना, सुधीर मोहन उपस्थित रहे। सभी का आभार क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने व्यक्त किया।