
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : साहित्यकार अदितिअस्थाना की ‘अंक ज्योतिष’ की पुस्तक अंक ज्योतिष- जीवन का रहस्य का विमोचन विश्व साहित्य सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में निखिल बुक कैफे, आगरा में हुआ। कार्यक्रम अध्यक्ष- आचार्य यादराम वर्मा ‘कविकिंकर’ , मुख्य अतिथि- केन्द्रीय हिन्दी संस्थान के प्रो. उमापति दीक्षित, विशिष्ट अतिथि- डॉ. राजेन्द्र मिलन एवं प्रख्यात इतिहासकार राज किशोर शर्मा ‘राजे’ रहे।
इस अवसर पर अदिति अस्थाना को अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर,पटका ओढ़ा कर, प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर उत्कृष्ट लेखन सम्मान से सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर काव्य गोष्ठी का भी आयोजन हुआ जिसमें ब्रजभाषा काव्य मंच के अध्यक्ष ब्रजभाषा विभूषण, डाँ.रामेन्द्र शर्मा ‘रवि’ , डाँ. राजीव शर्मा ‘निस्पृह’ , बोधिसत्व कस्तूरिया, डा.उमापति दीक्षित, डाॅ. राजेन्द्र मिलन, यादराम सिंह ‘कविकिंकर’ , शैलेंद्र प्रकाश शर्मा, कवयित्री अदिति अस्थाना, राजकिशोर ‘राजे’ आदि ने काव्य पाठ किया।
समारोह में मोहन मुरारी शर्मा, नीरज शर्मा, ईशिका शर्मा, निखिल शर्मा, सौरभ सिंह, प्रहलाद सिंह, सुमित अस्थाना, लक्षिता अस्थाना, रेया़श अस्थाना आदि उपस्थित रहे । संचालन एस. पी. शर्मा ने किया तथा धन्यवाद निखिल प्रकाशन समूह के मोहन मुरारी जी ने दिया।कार्यक्रम के अंत में अदिति का जन्म दिवस भी धूमधाम से मनाया गया।


