कवयित्री अदिति के काव्य संग्रह गुलमोहर का लोकार्पण भूटान में

कवयित्री अदिति के काव्य संग्रह गुलमोहर का लोकार्पण भूटान में

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : दिल्ली की कवयित्री अदिति अस्थाना के काव्य संग्रह गुलमोहर का लोकार्पण भूटान में भूटान भारत साहित्य महोत्सव के अंतर्गत भव्य रूप में किया गया। तथा इस भव्य कार्यक्रम में मास्को से पधारीं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ श्वेता सिंह मुख्य अतिथि तथा भूटानी लिटरेरी क्लब की संस्थापिका सीता माया चुंग राय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
उल्लेखनीय है कि यह कार्यक्रम क्रांति धरा अकैडमी मेरठ के संस्थापक डॉक्टर विजय पंडित के कुशल दिशा निर्देशन में भूटान की अनेक प्रसिद्ध संस्थाओं के सहयोग से आयोजित किया गया था। इस अवसर पर भारतवर्ष के विभिन्न प्रदेशों एवं नगरों से कवि एवं कवयित्रियों का काव्य पाठ एवं सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया था।कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ कवि ऋषि कुमार शर्मा च्यवन ,मथुरा के वरिष्ठ कवि डॉक्टर के सी शास्त्री, डॉ देवेंद्र अरोड़ा भूटान ,जोधपुर से राजेंद्र पुरोहित, डॉ राजेंद्र भंडारी , वैशाली से डॉक्टर रेनू शर्मा, पटना से नूतन सिन्हा, नोएडा से डॉक्टर कविता विकास ,डॉक्टर बृजलता शर्मा, भोपाल से डॉक्टर अनिल शर्मा मयंक, गुना से नीलम कुलश्रेष्ठ, कोलकाता से डॉ उषा शॉ, भोपाल से सुरेश सोनपुर अजनबी, मैनपुरी से डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह धरम, कन्नौज से संग्राम सिंह, कानपुर से सीमा वर्तिका, छत्तीसगढ़ से डॉक्टर अनुराधा दुबे, नई दिल्ली से समर बहादुर सरोज ,प्रयागराज से आनंद श्रीवास्तव, बरेली से गीतांजलि वार्ष्णेय ,छत्तीसगढ़ से ललित ठाकुर के अतिरिक्त बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल एवं सुंदर संचालन डॉक्टर विजय पंडित द्वारा किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निफा सिल्वर जुबली समारोह में शामिल होएगी राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट (रजि.)भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना उर्फ इशिका सिंघानिया मॉरीशस के महामहिम राष्ट्रपति द्वारा होंगी सम्मानित

Sun Sep 21 , 2025
निफा सिल्वर जुबली समारोह में शामिल होएगी राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट (रजि.)भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना उर्फ इशिका सिंघानिया मॉरीशस के महामहिम राष्ट्रपति द्वारा होंगी सम्मानित दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : सामाजिक संस्था निफा नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स की सिल्वर जुबली कार्यक्रम में 21 […]

You May Like

Breaking News

advertisement