
VV NEWS अजमेर ब्यूरो चीफ सैयद हामिद अली सलाम
अजमेर में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में अजमेर के एसपी के नेतृत्व में शहर में नाइट फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने शहर के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की और आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या घटना की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई।
एसपी दुरावा ने बताया कि इस तरह के फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखना और अपराधियों में भय का माहौल पैदा करना है। पुलिस की इस कार्रवाई से आमजन में सुरक्षा का एहसास मजबूत हुआ है।
वहीं, पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि आगे भी इसी तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि शहर में अमन-चैन कायम रखा जा सके।


