![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230101-WA0032.jpg)
नरुईया कांड में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल
✍️ कन्नौज रिपोर्टर प्रशांत त्रिवेदी
कन्नौज। नरुईया कांड के पूर्व प्रधान की हत्या वांछित आरोपित को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस पूर्व प्रधान की हत्या के मामलें में अभी तक सात आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि चार नामजद आरोपित अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
ग्राम नरुईया में चुनावी रंजिश के चलते 15 दिसंबर की रात पूर्व प्रधान अरुण शाक्य की पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद मृतक के पिता हेमराज शाक्य ने वर्तमान प्रधान सहित 11 नामजद व छह अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने घटना के तीसरे दिन अजय प्रताप, ब्रजेंद्र उर्फ पप्पू, करन सिंह, जीतू, अरुण कुमार, जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
घटना के बाद से पांच नामजद आरोपित फरार चल रहे थे। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकश शर्मा ने बताया कि शनिवार को भल्लू उर्फ रामतीर्थ को रोहली मोड़ के पास से पकड़ लिया गया आरोपित को मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकश शर्मा ने बताया कि अन्य फरार आरोपितों की तलाश में पुलिस लगातार दविश दे रही है। जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।