70 किलो गांजे के साथ दो अंतर्जनपदीयअभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

70 किलो गांजे के साथ दो अंतर्जनपदीयअभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आज़मगढ़। थाना रानी सराय पुलिस और स्वाट टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। ऑटो में गुप्त चैंबर बनाकर गांजा की तस्करी कर रहे दो अंतर्राजनपदीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। तलाशी के दौरान पुलिस ने ऑटो में बने गुप्त चैंबर से 70 किलोग्राम गांजा बरामद किया। गिरफ्तार तस्कर उड़ीसा प्रान्त से गांजा लेकर देवरिया जिले में सप्लाई करने का काम करते थे।
बता दे कि पुलिस लाइन सभागार में गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता ने एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि बीती रात थाना रानी की सराय व स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सेमरहा अण्डर पास से चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध आटो वाहन को रोका गया। तलाशी ली गई तो उक्त वाहन की छत पर चेम्बरनुमा बाक्स जिस पर लोहे का जाली लगी थी उसमें गांजा लदा हुआ पाया गया। चेम्बर से कुल 70 किलो 200 ग्राम गांजा जिसकी कीमत करीब 7 लाख है बरामद हुआ।इसके साथ ही 1000 नकद, मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। इस दौरान वाहन चालक मास्टर साहनी पुत्र अम्बिका साहनी, निवासी एकडेरवा वार्ड नं. 11, थाना व जनपद गोपालगंज, बिहार और सुरेन्द्र यादव पुत्र स्व.रामजीत यादव, निवासी छित्रवली टड़वा, थाना खामपार, जिला देवरिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार दोनों तस्करों ने बताया कि वे पुष्पा फ़िल्म देखे जिसके बाद उन्होंने भी उसी तर्ज पर गांजे की तस्करी शुरू की। इसके लिए उन्होंने आटो की छत पर अलग से लोहे की पट्टियों से चैम्बर नुमा बाक्स बना है जिसमें गांजे का बण्डल रखकर झार सुगुड़ा, उड़ीसा से व्यापारियों से खरीदकर सोनभद्र, चन्दौली, आजमगढ के रास्ते बिहार ले जा रहे थे।
वही एसपी सिटी ने यह भी बताया कि अभी दो माह पहले ही इन्होंने ऑटो में चेम्बरनुमा जगह बना कर दो बार गांजे की तस्करी की है। ये बिहार के गोपालगंज और उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में गांजे की सप्लाई कर चुके है। इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जाएगी और संपत्ति को जप्त किया जाएगा। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इनसे गांजे की खेप को कौन-कौन लोग ले रहे थे उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रॉपर्टी डीलर अश्वनी चौहान का बाइक के बगल में मिला शव

Sun Mar 30 , 2025
प्रॉपर्टी डीलर अश्वनी चौहान का बाइक के बगल में मिला शव,पीट कर हत्या का आरोप, SP ने कहा मृतक पर भी FIR, पहले जा चुका था जेल आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भरौली ग्राम निवासी अश्वनी कुमार चौहान पुत्र स्व. श्यामकुंवर चौहान की बीती रात नरहन खास गांव के पास […]

You May Like

Breaking News

advertisement