सपाईयों के प्रदर्शन के दौरान पुलिसिया बर्बरता: महिला नेत्री से बदसलूकी और बिना नेमप्लेट के पहुंचे रोडवेज चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप

सपाईयों के प्रदर्शन के दौरान पुलिसिया बर्बरता: महिला नेत्री से बदसलूकी और बिना नेमप्लेट के पहुंचे रोडवेज चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप

​आजमगढ़। बढ़ती महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे समाजवादी पार्टी के युवा और फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ताओं पर आजमगढ़ पुलिस का दमनकारी चेहरा सामने आया है। सपा कार्यालय से कलेक्ट्रेट चौराहे तक जा रहे शांतिपूर्ण तरीके से कलेक्ट्रेक्ट तक मार्च करते हुए पहुंचे और जैसे ही प्रदर्शनकारियों ने पेट्रोलियम मंत्री भारत सरकार हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन करने का प्रयास किया तब न सिर्फ पुलिस ने बलपूर्वक रोकने का प्रयास किया, बल्कि उनके साथ अभद्रता और धक्का-मुक्की भी की।

​प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन की संवेदनहीनता और नियमों की धज्जियां उड़ाने का एक बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि मौके पर प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए एक भी महिला पुलिसकर्मी तैनात नहीं थी। इसी बीच, रोडवेज चौकी इंचार्ज बिना नेमप्लेट पहने अपनी पहचान छुपाते हुए मौके पर पहुंचे और मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दीं।
​सपा युवजन सभा के जिला अध्यक्ष दुर्गेश यादव ने पुलिसिया कार्रवाई पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि रोडवेज चौकी इंचार्ज ने हमें धरने पर बैठने के लिए मजबूर किया। मौके पर कोई महिला पुलिसकर्मी नहीं थी, इसके बावजूद बिना नेमप्लेट के आए चौकी इंचार्ज ने सपा नेत्री शबनम खातून के साथ सरेआम गाली-गलौज की। उनके साथ धक्का-मुक्की करते हुए जबरन कंधे और गर्दन पर हाथ डाला गया, जो कि बेहद शर्मनाक और कानूनन अपराध है।
​इतना ही नहीं पुलिस सपा कार्यकर्ताओं से भी हाथापाई पर उतर आई।

​पुलिस की इस बदसलूकी और अभद्र व्यवहार से आक्रोशित होकर सपा कार्यकर्ता कड़ी धूप की परवाह किए बिना सिविल लाइन चौकी के ठीक सामने कलेक्ट्रेट चौराहे के बीच धरने पर बैठ गए। पुलिस प्रशासन ने मामले को दबाने और सपाईयों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जिद पर अड़े रहे।

​पुलिस की किरकिरी होते देख सीओ सिटी शुभम् तोंदी ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। उन्होंने आक्रोशित कार्यकर्ताओं और पीड़ित महिला नेत्री को समझाने का प्रयास किया। अंततः, पीड़ित सपा नेत्री शबनम खातून की तहरीर पर दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का लिखित आश्वासन मिलने के बाद ही सपाइयों ने अपना धरना समाप्त किया। ​इस पूरी घटना ने एक बार फिर आजमगढ़ पुलिस की कार्यप्रणाली, प्रदर्शनों को डील करने के उनके अलोकतांत्रिक रवैये और महिला सुरक्षा को लेकर उनके दावों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस दौरान गुलाब राजभर जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, संतोष गौतम जिलाध्यक्ष बाबा साहब वाहिनी, आशीष यादव, अनिल कुमार वर्मा, प्रदीप कुमार यादव, आनंद यादव राष्ट्रीय सचिव छात्र सभा, प्रवेश मिश्रा महासचिव यु०स०, दिनेश मणि उपाध्याय जिला सचिव यु०स०, ऋषभ मौर्या, महावीर गुप्ता, विशाल राय, अशोक राजभर, राजेश विश्वकर्मा, अजीत कुमार राव राष्ट्रीय सचिव अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायबरेली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को 12 वर्ष पूरे हो गए हैं। वो देश के सबसे लंबे

Thu Jun 11 , 2026
लोकेशन रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत रायबरेली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को 12 वर्ष पूरे हो गए हैं। वो देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले पीएम बन गए हैं। इसी अवसर पर रायबरेली से सदर विधायक अदिति सिंह के निर्देशन में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव […]

You May Like

advertisement