उत्तराखंड: घर से स्मैक बेचने वाली महिला को पुलिस ने पकड़ा…

हरिद्वार: सिडकुल पुलिस ने रावली महदूद में छापेमारी कर एक महिला को घर से गिरफ्तार किया है। महिला के पास से स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में केस दर्ज कर मेडिकल जांच के बाद कोर्ट से जेल भेज दिया है। शुक्रवार रात सिडकुल पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि एक महिला घर में स्मैक का कारोबार कर रही है।

पुलिस ने शुक्रवार रात महिला के घर पर छापेमारी की। इस दौरान महिला ने भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार लिया। पुलिस पूछताछ में महिला ने अपना नाम सोनिया देवी पत्नी राजा उर्फ पिंकू निवासी रावली महदूद बताया है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद उनियाल ने बताया कि सोनिया के पास से 6.20 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट से जेल भेज दिया है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक में आज तय होगा प्रदेश विस० चुनाव की रणनीति...

Sun Nov 7 , 2021
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे के दूसरे ही दिन हुई भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश के लिए खासी अहम मानी जा रही है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उत्तराखंड से 13 सदस्य शामिल हैं। इन सभी के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होना अनिवार्य है। इनमें से सात […]

You May Like

advertisement