Uncategorized

अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान : पुलिस अधीक्षक

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक : अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के आगाज होते ही कुरुक्षेत्र पुलिस ने सुरक्षा को लेकर मोर्चा संभाल लिया है। पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को खुद पुलिस अधीक्षक द्वारा चैक किया जा रहा है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिला कुरुक्षेत्र में हर वर्ष मनाए जाने वाले अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ हो चुका है। अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान लाखों पर्यटकों के आने की संभावना हैं। दिनांक 25 नवम्बर को प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी जी इस गीता महोत्सव में शिरकत करेंगी। वीवीआईपी और पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए जिला पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर है। जिला की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद कर दिया गया है। पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी इस सुरक्षा व्यवस्था को संभाल रहे हैं। सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को डयूटी पर तैनात कर दिय़ा गया है। महोत्सव के दौरान पर्यटकों की सुरक्षा के लिए, अपराध अन्वेषण शाखा, जिला पुलिस व कमांडो दस्ते द्वारा ब्रह्मसरोवर एरिया में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। एन्टी सेबोटेज टीम द्बारा ब्रह्मसरोवर एरिया में चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही जिला पुलिस द्वारा शहर के होटलों व धर्मशालाओं को चैक किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel