अतरौलिया आज़मगढ़ :होली एवं शबे बारात को लेकर पुलिस ने किया रूट मार्च

होली एवं शबे बारात को लेकर पुलिस ने किया रूट मार्च

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशानुसार थाना प्रभारी रमेश कुमार यादव के नेतृत्व में आगामी त्यौहारों होली एवं शबे बरात के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अतरौलिया पुलिस कर्मियों ने कस्बे सहीत ग्रामीण अंचलॉ में रूट मार्च किया।
बता दे कि आगामी त्यौहारों को निर्भीक होकर मनाने हेतु प्रशासन ने कमर कस लिया है। इसी क्रम में सोमवार को देर शाम स्थानीय थाना प्रभारी रमेश कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों द्वारा अतरौलिया नगर पंचायत के दुर्गा चौक, बब्बर चौक, जायसवाल त्रिमुहानि, शंकर त्रिमुहानि, जगदीश जायसवाल त्रिमुहानी, गोला क्षेत्र वरन चौक समेत पूरे नगर पंचायत में चक्रमण किया गया और व्यापारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संवाद भी किया गया। थाना प्रभारी रमेश कुमार यादव ने बताया कि आगामी त्यौहारों के मद्देनजर शासन एवं प्रशासन व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से दृढ़ संकल्पित है इसी क्रम में यह रुट मार्च निकाला गया है और व्यापारियों के दुकानों में लगे हुए सी सी टीवी कैमरों को जांचा परखा गया एवं सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली गई, तथा व्यापारियों को यह बताया गया कि किसी भी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था की आवश्यकता है तो प्रशासन आपके साथ पूरी तरह से तैयार है। इसी क्रम में व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि व्यापारी समाज बिना किसी भी प्रकार के भय के निर्भीक होकर व्यापार करें, शासन एवं प्रशासन व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से दृढ़ संकल्पित है और हमेशा उनके साथ उनके सहयोग के लिए तैयार है।
तहसील संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय पत्रकार सुरक्षा संघ ट्रस्ट ने ओम प्रकाश गर्ग के निधन पर जताया शोक

Tue Mar 15 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया आर्थिक रूप से मदद करने की घोषणा। कुरुक्षेत्र :- हरियाणा प्रदेश से कई वर्षों से पत्रकारिता जगत को अपनी सेवा दे रहे वरिष्ठ पत्रकार श्री ओम प्रकाश गर्ग उम्र लगभग 67 वर्ष का निधन हो […]

You May Like

Breaking News

advertisement