जालौन: युवक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा

युबक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा

रिपोर्टर अविनाश शाण्डिल्य के साथ बिबेक द्विवेदी Vv न्यूज चैनल कोंच जालौन

कोंच(जालौन)कोतवाली पुलिस ने दिन शुक्रवार को एक प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक जालौन रवि कुमार के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी के कुशल मार्ग दर्शन व पुलिस क्षेत्राधिकारी शाहिदा नसरीन के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक वलिराज शाही उपनिरीक्षक बारेलाल आजाद उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार कांस्टेविल बृजेन्द्र कुमार और अमित कुमार के साथ पंजीकृत मुकद्दमा 46/2022 धारा 364 बनाम रविन्द्र कुमार व बबलू उर्फ नवल बिहारी पुत्र गण स्व भगवानदास और पंकज कुमार पुत्र चतुर सिंह अहिरबार निबासी गण ग्राम बसोब की तलाश में दिनांक 24 मार्च 2022 समय करीब रात्रि 1 बजे अभियुक्तों की तलाश में गस्त पर मामूर थे तभी मुखबिर की सूचना पर थाना एट क्षेत्र के ग्राम पिण्डारी हाइवे तिराहा के पास से रविन्द्र कुमार व बबलू उर्फ नवल विहारी और पंकज कुमार निबासी गण ग्राम बसोब को मुकद्दमा संख्या 46/2022 धारा 364 302 201और 34 आई पी सी में गिरफ्तार किया गया पुलिस ने बताया कि अभियुक्त गणों ने एकराय होकर अपह्रत सुनील कुमार अहिरबार उम्र करीब 19 बर्ष का अपहरण व हत्या कर शव छिपा देने के आधार पर गिरफ्तार किया गया और पुलिस ने यह भी बताया कि उक्त लोगों की निशानदेही पर अपह्रत सुनील कुमार पुत्र कुंवर लाल अहिरबार का शव व घटना में स्तेमाल गमछा नहर पानी ग्राम खक्कल थाना पूंछ जिला झांसी के पास से बरामद हुए तथा घटना में प्रयुक्त वाहन कार को भी ग्राम बसोव से बरामद किया गया जिन्हें पुलिस पकड़कर कोतवाली ले आयी जहां पुलिस ने उक्त लोगों को जेल भेज दिया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ज़िला स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व

Sat Mar 26 , 2022
जांजगीर चांपा, 26 मार्च,2022/ कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने जांजगीर के डाईट में 4 अप्रैल को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विभागीय अधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए समिति का गठन कर दिया है। ज़िला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतियोगिता आयोजन  […]

You May Like

Breaking News

advertisement