नेशनल हाईवे किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मचा हडकंप जांच में जुटी पुलिस

नेशनल हाईवे किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मचा हडकंप जांच में जुटी पुलिस

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में नैशनल हाइवे किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर शव के शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नही हो सकी । पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।थाना क्षेत्र के गांव माधोपुर के नैशनल हाइवे किनारे ग्रामीणो को एक पुरूष का शव दिखाई दिया। जिसके बाद ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर वहां से गुजर रहे राहगीरों और गांव के लोगों से शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकीन शिनाख्त नही हो सकी। व्यक्ति उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य को एकत्रित किया। शिनाख्त नहीं होने पर शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस परिजन की तलाश में जुटी है और आसपास के इलाके और थाने में फोटो भेजकर पहचान करने की कोशिश में लगी हुई। शव कई दिन पुराना है जिस बजह से वह सड़ने लगा है। मृतक नीले कलर का पजामा व सफ़ेद चैक की कमीच पहने हुए है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बेटी के ससुर संग तीसरी बार फरार हुई महिला, पुलिस में की शिकायत

Sun Apr 20 , 2025
बेटी के ससुर संग तीसरी बार फरार हुई महिला, पुलिस में की शिकायत दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला अपने ही दामाद के पिता यानी समधी के साथ फरार हो गई। यह घटना अब […]

You May Like

advertisement