थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गाँव की छत पर मिला ड्रोन, जांच में जुटी पुलिस

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : थाना फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के मंडोली गांव में सोमवार को एक घर की छत पर अचानक एक ड्रोन गिरने से इलाके में सनसनी फैल गई। हैरानी की बात यह रही कि ड्रोन पर “चाइना” लिखा हुआ था, जिसे देखकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।
मंडोली गांव निवासी कमल मौर्य नाम के एक व्यक्ति ने जब सुबह अपने घर की छत पर कुछ गिरने की आवाज सुनी, तो ऊपर जाकर देखा कि वहां एक ड्रोन पड़ा हुआ था। ड्रोन की बनावट और उस पर लिखे चीनी अक्षरों को देखकर उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने ड्रोन को कब्जे में लेकर गहन जांच शुरू कर दी है।
ड्रोन की बनावट और उड़ान तकनीक से संदिग्ध गतिविधियों की आशंका स्थानीय लोगों का कहना है कि ड्रोन सामान्य खिलौना ड्रोन जैसा नहीं लग रहा था। यह आकार में बड़ा और तकनीकी रूप से विकसित दिख रहा था। हालांकि पुलिस ने जांच शुरू की है। जानकार मानते है कि यह ड्रोन कहीं दूर से उड़ाया गया था और तकनीकी खराबी या बैटरी डाउन होने के कारण गिर गया होगा।
ग्रामीणों में बड़ी दहशत घटना के बाद मंडोली गांव में लोग सहमे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह ड्रोन कहां से आया और इसका मकसद क्या था, यह जानना जरूरी है। पुलिस ने भी इलाके में गश्त बढ़ा दी है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खेत में ट्यूबवेल पर सिर कूंच कर मऊ निवासी व्यक्ति की हत्या

Tue Jul 29 , 2025
खेत में ट्यूबवेल पर सिर कूंच कर मऊ निवासी व्यक्ति की हत्या, दूसरे के खेत में पानी चलाने के लिए आया था काम करने, सुबह मिली लाशबिलरियागंज/आजमगढ़ स्थानीय थाना रौनापार के रैचनपट्टी बालाजी गांव में मोती चंद पटेल पुत्र इंद्रासन पटेल के घर कई वर्षों से विनय प्रजापति निवासी हरिपरा […]

You May Like

Breaking News

advertisement