
मेहनगर गौरा गांव में बड़ी चोरी
स्थानीय थाना क्षेत्र के गौरा गांव में बीती रात चोरों ने लाखों के गहने और 12000 रुपए नगदी उड़ाया बताते चले कि जिस घर में चोरी हुई उस घर में केवल देवरान जेठान ही रहते है जब पूनम यादव पति सुजीत यादव और पारो यादव पति अजीत यादव सुबह 6 बजे उठे तब इन्हें पता चला कि चोरों ने चोरी को अंजाम दे दिया और चीखने चिल्लाने लगे ग्रामीण ऐसे चीख पुकार सुनकर उस जगह पर पहुंचे तो पता चला कि गांव में बड़ी चोरी हो गई है वहीं ग्रामीणों ने पुलिस को 112 पर सूचना दी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच कर छान बिन करना शुरू कर दिया और स्क्वायड टीम को सूचना दी गई जांच के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि चोरों ने घर के बगल से छत पर चढ़ कर सीढ़ी के रास्ते से नीचे उतर कर चोरी की है पीड़िता पूनम यादव पति सुजीत यादव ने बताया कि पति घर से मेरे बॉक्स अलमारी से
2 सोने की चैन
2 सोने की अंगूठी
1 सोने की बाली और मेरे जेठानी
पारो पति अजीत यादव के बॉक्स से
1 जोड़ी चांदी का मीना
1 जोड़ी चांदी की पायल 1 सोने की हार 2 सोने की अंगूठी
1जोड़ी सोने की बाली 2 सोने की चैन निकाल लिया अब देखना ये है कि क्या पुलिस चोर को पकड़ने में कामयाब हो पति है या चोरों की चांदी कटती है।


