राधिका ज्वेलर्स चोरीकांड का पुलिस ने किया खुलासा, अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के 4 शातिर चोर गिरफ्तार

राधिका ज्वेलर्स चोरीकांड का पुलिस ने किया खुलासा, अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के 4 शातिर चोर गिरफ्तार

रिपोर्ट :ज़फर अंसारी
स्थान : हल्द्वानी

शहर के सबसे चर्चित कुसमखेड़ा इलाके में राधिका ज्वेलर्स चोरीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने इस सनसनीखेज चोरी में शामिल एक बड़े अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि चोरों ने ज्वेलर्स के बगल की दुकान में किरायेदार बनकर रहना शुरू किया और सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपियों में नेपाल, महाराष्ट्र और झारखंड के रहने वाले गिरोह के सदस्य शामिल हैं। गिरोह का मुख्य सरगना झारखंड का मकसूद और महाराष्ट्र का तनवीर बताया जा रहा है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 54 ग्राम सोना और 7.25 किलोग्राम चांदी के जेवरात बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये है। इसके अलावा चोरी में इस्तेमाल की गई बोलेरो गाड़ी को भी पुलिस ने बरामद की है पुलिस के अनुसार इस वारदात में 4 से अधिक चोर अभी फरार है जिनकी तलाश के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पुलिस को गिरोह के बारे में कई अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर आरोपियों तक पहुंचना संभव हो सका। गौरतलब है कि राधिका ज्वेलर्स में चोरी की यह घटना 20 दिसंबर को हुई थी, जिसके बाद से पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी थी। एसएसपी ने भरोसा दिलाया कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री राधा कृष्ण मंदिर (हनुमान धाम) माल रोड फिरोजपुर शहर की वर्ष 2026 मंदिर प्रबंधकीय कमेटी का हुआ विस्तार

Mon Jan 5 , 2026
सर्वसमिति से दविंदर बजाज को प्रधान एवं कैलाश शर्मा को महामंत्री किया गया नियुक्त (पंजाब) फिरोजपुर 04 जनवरी [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= मुलख राज कपूर को बनाया गया(संरक्षक)दविंदर बजाज (प्रधान)मनोज बांगा, पूर्व प्रधान, सलाहकार (मंदिर भवन निर्माण)कैलाश शर्मा (महामंत्री)विनोद नरूला (कोषाध्यक्ष)संजीव (सोनू) (सह:कोषाध्यक्ष),राजकुमार कक्कड़ एडवोकेट,पवन बंसल,अनुराग ऐरी, अश्विनी झांजी,अशोक […]

You May Like

advertisement