पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 8 ई-रिक्शा व 36 बैटरियां बरामद

महिला सदस्य करती थी रेकी, चोरी की वारदात को देते थे अंजाम

आजमगढ़। जिले में लगातार हो रही ई-रिक्शा एवं बैटरी चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरजनपदीय संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना कोतवाली पुलिस, विशेष अपराध नियंत्रण टीम, चोरी अनावरण टीम तथा सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लगभग 20 लाख रुपये मूल्य की आठ चोरी की ई-रिक्शा, 36 बैटरियां तथा एक मास्टर-कीट बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई सोमवार देर रात करीब एक बजे मोहटी घाट क्षेत्र में की गई। पुलिस के अनुसार, कोतवाली और सिधारी थाना क्षेत्रों में हाल के दिनों में ई-रिक्शा चोरी की कई घटनाएं सामने आई थीं, जिनके खुलासे के लिए संयुक्त टीम गठित की गई थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. मिजान, अखिलेश यादव उर्फ समीर यादव, विनोद जायसवाल, योगेश्वर जायसवाल, बृजेश कुमार गुप्ता तथा तबस्सुम के रूप में हुई है। इनमें तबस्सुम मऊ जिले की निवासी है, जबकि वर्तमान में आजमगढ़ में रह रही थी। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गिरोह में प्रत्येक सदस्य की अलग-अलग जिम्मेदारी तय थी। महिला सदस्य तबस्सुम शहर के विभिन्न इलाकों में बिना निगरानी खड़ी ई-रिक्शाओं की रेकी करती थी। इसके बाद अन्य सदस्य मास्टर-की की मदद से ई-रिक्शा चोरी कर सुनसान स्थान पर ले जाते थे, जहां उनकी बैटरियां और अन्य कीमती सामान निकाल लिया जाता था। बाद में ई-रिक्शा को कबाड़ अथवा अन्य माध्यमों से बेच दिया जाता था और प्राप्त रकम सभी सदस्य आपस में बांट लेते थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने थाना कोतवाली एवं सिधारी क्षेत्र में हुई ई-रिक्शा चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध संबंधित मुकदमों में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, गिरफ्तार आरोपी अखिलेश यादव उर्फ समीर यादव के खिलाफ पूर्व से चोरी, शस्त्र अधिनियम, पॉक्सो सहित कई गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़ में यूपी-112 की तत्परता से बची महिला की जान

Tue Jul 7 , 2026
सीने में दर्द की सूचना पर अस्पताल पहुंचाया, PRV टीम को मिला “PRV OF THE DAY” सम्मान आजमगढ़। यूपी-112 पीआरवी-8453 के कर्मियों की सूझबूझ और तत्परता से सीने में तेज दर्द से पीड़ित एक महिला की जान बच गई। इस सराहनीय कार्य के लिए पीआरवी टीम को पुलिस महानिदेशक, यूपी-112 […]

You May Like

Breaking News

advertisement