उत्तराखंड: खटीमा में शारदा नहर में मिले एक महिला व दो किशोरियों के शव, शिनाख्त व मौत के कारण जानने में जुटी पुलिस।

उत्तराखंड: खटीमा में शारदा नहर में मिले एक महिला व दो किशोरियों के शव, शिनाख्त व मौत के कारण जानने में जुटी पुलिस।
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

खटीमा। उत्तर प्रदेश सीमा पर एक सनसनी वारदात सामने आई है। शारदा नदी छठ घाट पर में एक महिला व उसकी दो बेटियों के शव मिले हैं। तीनों के हाथ चुन्नी से बंधे हुए हैं। महिला की पहचान बुर्का पहनने की वजह से मुस्लिम बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ मनोज ठाकुर व कोतवाल नरेश चौहान घटनास्थल पर पहुंचे। आस पास पूछताछ कर किसी ने भी महिला की शिनाख्त नहीं की। जिस पुलिस ने शवों को मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है।
मझोला सत्रहमील चौकी प्रभारी जगत सिंह शाही ने बताया कि सीमा पर शारदा नहर स्थित रेलवे पुल छठ घाट है। सूचना मिली कि वहां पर एक महिला व दो बच्चियों का शव तैर रहा है। जिस पर वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने नदी से शव को बाहर निकलवाया। जहां तीनों के शवों के हाथ दो चुन्नियों से एक दूसरे से बंधे हुए थे। यह देखकर हर किसी की आंखें खुली की खुली रह गई।

चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना आत्महत्या का लग रहा है। महिला की उम्र 35 से 40 के बीच की है। बच्चिों की उम्र 10 से 12 साल की लग रही है। आत्महत्या करने के पीछे क्या वजह रही है इसका पता शिनाख्त होने के बाद ही पता चल सकेगा। घटना से जुडी कोई जानकारी अभी नहीं मिली है। घटना दो घंटे पहले से लेकर रात के बीच तक होने का अनुमान है। शिनाख्त कराने के लिए आसपास गांव में जानकारी जुटाई जा रही है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बड़ी खबर: सल्ट विधानसभा उपचुनाव में जीते भाजपा प्रत्याशी महेश जीना

Sun May 2 , 2021
बड़ी खबर: सल्ट विधानसभा उपचुनाव में जीते भाजपा प्रत्याशी महेश जीना,प्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक अल्मोड़ा:उत्तराखंड सेवआज की सबसे बड़ी खबर सल्ट उपचुनाव पर जहां पूरे प्रदेश की नजर थी वही सल्ट चुनाव के नतीजे आ गए हैं।सल्ट में बीजेपी प्रत्याशी महेश जीना 4700 वोटों से जीत गए है।आपको बता दें […]

You May Like

advertisement