पुलिस ने सर्विलांस पर लगे 16 लाख की कीमत के 94 मोबाइल किए बरामद

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : पुलिस और सर्विलांस की टीम ने दिसंबर 2024 में 94 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल की कीमत करीब 16 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने यह सफलता सर्विलांस तकनीक की मदद से हासिल की।
खोए हुए सभी बरामद मोबाइल फोन को पुलिस लाइन में एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने उनके असली मालिकों को सौंपा। महत्वपूर्ण सवाल यह है कि क्या पुलिस ने चोरों तक पहुंचने के प्रयास किया। क्योंकि पुलिस ने गुम हुए मोबाइल तो ढूंढ लिए, लेकिन अब तक किसी भी चोर को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
इस घटना ने पुलिस की तकनीकी दक्षता को साबित किया है लेकिन चोरी रोकने और चोरों को पकड़ने में यह अभियान अधूरा नजर आता है। स्थानीय लोगों का मानना है कि पुलिस को न केवल मोबाइल बरामदगी पर ध्यान देना चाहिए बल्कि चोरी के अपराधियों को भी पकड़ने के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लूट की झूठी कहानी गढ़ने वाले दोनों आरोपी साले बहनोई को भेजा जेल

Tue Jan 14 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : भोजीपुरा थाना क्षेत्र में प्रिंटिंग प्रेस के मालिक ने अपने बटाईदार के रुपये हड़पने के लिए लूट की झूठी घटना बनाकर उसे सुना दी। इस घटना में प्रिंटिंग प्रेस मालिक ने अपने साले को भी शामिल कर लिया। बैंक से 70 हजार रुपये निकालकर […]

You May Like

Breaking News

advertisement