मुड़िया चेतराम आदेश मिश्रा हत्या कांड का पुलिस ने किया खुलासा,3500 रुपए के लालच में गला दबाकर की थी हत्या

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, मंगलवार को पुलिस ने मुड़िया चेतराम के आदेश मिश्रा हत्याकांड का खुलासा कर दिया।अपरिचित सोनू कश्यप और शहंशाह ने 3500 रुपए के लालच में शराब अधिक पिलाकर नशे में गला दबाकर आदेश मिश्रा की हत्या कर की थी।लोगों की चैन बनाकर पुलिस हत्यारों तक पहुंची थी।पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गांव मुड़िया चेतराम निवासी आदेश मिश्रा की शुक्रवार शाम को हत्या कर दी थी।बृहस्पतिवार शाम को वह सुबह स्थानीय कस्बा के एक बैंकेट हॉल में आयोजित शादी समारोह में गए थे।लेकिन शुक्रवार सुबह को घर नहीं पहुंचे। परिजनों के द्वारा तलाशी के दौरान गांव मढ़ौली के पास नहर पटरी रास्ते पर उनकी शब मिला था।पुलिस ने शब पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।अगले दिन ही पुलिस खुलासे में लग गई।थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया मृतक का मोबाइल साथ में नहीं होने के कारण पहले तो हत्या कांड खोलने में समय लगने की आशंका व्यक्त हो रही थी।लेकिन हल्का की पुलिस टीम के प्रयास से जल्द खुलासा हो गया।दरअसल शराब पीते तीनों को कई लोगों ने देखा था।इलाके के कई लोगों को उठाकर जब चैन बनाई तो पुलिस हत्यारों तक पहुंच गई।हत्या आरोपी गांव मुड़िया चेतराम निवासी सोनू कश्यप मीरगंज की हाइडिल कॉलोनी में अपनी पत्नी के साथ रहता है।मीरगंज के ही गांव नगरिया सादात निवासी शहंशाह उसका जिगड़ी दोस्त है ,दोनो शराब के आदि है।यह दोनों 15 मई सुबह को सोनू के पैतृक गांव मुड़िया चेतराम जा रहे थे।शंखा पुल पर सवारी से उतरे तो बैंकेट हॉल से लौटा आदेश मिश्रा भी इनको मिला जान पहचान के बाद तीनों ऑटो से बल्लिया तक आए।आदेश मिश्रा के सिर में हल्की चोट लग गई थी।तीनों ने उसको बल्लियां में एक डॉक्टर से पट्टी कराई।आगे जाकर मड़ौली में एक खोखा से शराब खरीदी।शराब खरीदने को आदेश मिश्रा ने अपने पर्स से रुपए निकालकर दिए।उसी समय दोनों ने उसके पर्स में मौजूद 3500 रुपए देख लिए।दोनो की नीयत खराब हो गई।नहर पटरी पर तीनों ने शराब पी। और चालाकी से आदेश मिश्रा को अधिक शराब पिला दी।जब आदेश मिश्रा को नशा हो गया।तभी दोनों ने गला दबाकर आदेश मिश्रा की हत्या कर दी। दोनों ने रुपए आपस में बांट लिए।सोनू के हिस्से में 1700 और शहंशाह के हिस्से में 1800 रुपए आए।वही दोनों पैदल हाइवे पर आकर सवारी से मीरगंज लौट गए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुंदरकाण्ड पाठ से भक्तिमय हुआ वातावरण, प्रसाद वितरण में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Wed May 20 , 2026
लोकेशन रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत सुंदरकाण्ड पाठ से भक्तिमय हुआ वातावरण, प्रसाद वितरण में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ रायबरेली। ज्येष्ठ माह के तृतीय मंगलवार के शुभ अवसर पर एनएसपीएस परिवार की ओर से समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं एनएसजीआई संस्थापक-प्रबंधक डॉ. शशिकांत शर्मा तथा संयुक्त सचिव डॉ. रश्मि शर्मा […]

You May Like

advertisement