मिर्जापुर :आप कार्यकर्ताओं को वाराणसी से जाने पर पुलिस ने जगह-जगह रोका

पूर्वांचल ब्यूरो

वाराणसी में आम आदमी पार्टी के तिरंग संकल्प यात्रा में शामिल होने जाने वाले कार्यकर्ताओं को जिले में अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने नजरबंद कर दिया। उनके घरों पर बुधवार की रात से ही पहरा रहा।बृहस्पतिवार की सुबह उनके घर पर पुलिस तैनात रही। उनको घर से बाहर नहीं निकलने दिया। जो लोग बाहर निकल कर गए उनको पकड़ लिया गया। कुछ लोग वाराणसी जाने में सफल हुए।

सबरी स्थित लक्ष्मी नरायण कुशवाहा अपने कार्यकर्ताओं के साथ सुबह वाराणसी के लिए जा रहे थे कि पुलिस ने उनको रोक लिया। लक्ष्मी नरायण ने कहाकि यह लोकतंत्र की हत्या है। इसके लिए संघर्ष किया जाएगा। इस दौरान लाल बहादुर, बब्बू बनवासी, डा. दिनेश चौधरी, रतन लाल मौर्या, भुल्लन बिंद आदि रहे।

जिलाध्यक्ष व्यासमुनि तिवारी से को पुलिस ने चील्ह तिराहे पर रोक लिया। इस दौरान दिनेश चौबे, दिनकर, दीपचंद सेठ, लालमनि बिंद, राजेन्दर सिंह, गोवर्द्धन गौतम, भल्लू गुप्ता, पप्पू सरोज, मनबोध दूबे आदि रहे। मीडिया प्रभारी सत्येंद्र कुमार को उनके आवास पर अदलहाट पुलिस ने नजरबंद कर दिया। बतायाकि तिरंगा झंडा यात्रा के कार्यक्रम में वाराणसी में आम आदमी पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष जगत मिश्रा, सुरेश सिंह, मनीष सिंह, अजय गुप्ता आदि कार्यक्रम में पहुंचे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वाराणसी :नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जैसा कोई भी नहीं

Fri Oct 22 , 2021
पूर्वांचल ब्यूरो /अनुपम श्रीवास्तव आजाद हिंद सरकार के पहले प्रधानमंत्री के रूप में अखंड भारत की आजादी की घोषणा नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने की थी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के व्यक्तित्व जैसा कोई नहीं है। सुभाष के न रहने का दर्द करोड़ों लोगों ने झेला, विभाजन की त्रासदी हुई, […]

You May Like

advertisement