रौनापार थाना की पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता, सुरौली महुला बॉर्डर से गोवध के लिए ले जाए जा रहे पशुओं से लदा ट्रक पकड़ा

रौनापार थाना की पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता, सुरौली महुला बॉर्डर से गोवध के लिए ले जाए जा रहे पशुओं से लदा ट्रक पकड़ा

आजमगढ़ जनपद के पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के दिशा निर्देशन में रौनापार थाना की पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । सुरौली महुला बॉर्डर से गोवध के लिए ले जाए जा रहे पशुओं से लदा ट्रक पकड़े जाने का मामला सामने आया है । वही पशुओं को गौशाला में भेज कर ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को सुबह लगभग 7:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि पशुओं से लदा ट्रक गोवध के लिए जा रहा है । पुलिस ने आजमगढ़ मऊ बॉर्डर पर पहुंचकर घेराबंदी किया । पशुओं से लदा एक ट्रक भागने में सफल रहा और दूसरा ट्रक सुरौली महुला बॉर्डर पर पकड़ लिया गया । पकड़े गए ट्रक में 24 पशु थे । जिसमें एक गाय 23 बैल और बछड़ा थे । सात पशु मरे हुए थे और 6 पशु गंभीर रूप से घायल थे । सभी को पुलिस हरैया विकासखंड के पिहार गौशाला पर ले जाकर रखवा दिया । मृतक पशुओं को वही डिस्पोजल कर दिया गया और गंभीर घायल पशुओं को पशु डॉक्टर बुलाकर इलाज कराया जा रहा है । सोमवार शाम लगभग 4:00 बजे इस संबंध में पुलिस से जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो पुलिस अभी कुछ भी बताने से इनकार कर रही है ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिव्या ज्योति जागृती संस्थान फिरोजपुर द्वारा भसीन पैलेस में स्वर्गीय माया रानी की आत्मिक शांति के लिए सातवें बहनों द्वारा श्रद्धांजलि की गई अर्पित

Wed Mar 19 , 2025
(पंजाब) फिरोजपुर 19 मार्च [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= दिव्य ज्योति जागृति संस्थान फिरोजपुर आश्रम की ओर से स्थानीय भसीन पैलेस में स्व. माया रानी जो के कुछ दिवस पूर्व अपने स्वासों की पूंजी पूर्ण करते हुए प्रभु चरणों में जा विराजे थे। उनकी आत्मिक शांति के लिए रखे श्रद्धांजलि […]

You May Like

advertisement