थाना तेजीबाजार पुलिस टीम ने एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

थाना तेजीबाजार पुलिस टीम ने एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार–
संवाददाता –विजय दुबे
तेजीबाजार –(जौनपुर)–
पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष तेजीबाजार के कुशल नेतृत्व में थाना तेजीबाजार पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर दिनांक 28.04.2025 को नाबालिक बच्ची से दुष्कर्म करने के संबंध में पंजीकृत मु0अ0सं0 44/2025 धारा 65(2)/351(3) बीएनएस व 5(एम)/6 पाक्सो एक्ट व 3(2)(5) SC/ST ACT थाना तेजीबाजार के अभियुक्त रामजीत वारी (पुजारी) पुत्र बनारसी लाल निवासी मरगूपुर थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर उम्र करीब 70 वर्ष को मुखबीर की सूचना पर तेजीबाजार चौराहे से 11.40 बजे गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया गया।
उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में–
थानाध्यक्ष श्री दिव्य प्रकाश सिंह थाना तेजीबाजार, मय हमराह, उ0नि0 जय प्रकाश सिंह चौकी प्रभारी तेजीबाजार का0 अमित कुमार थाना तेजीबाजार शामिल रहें।।