चैंपियन के बेटे पर पुलिस ने कसा शिंकजा, मुकदमे में कई धाराएं और बढ़ाई

उत्तराखंड देहरादून
चैंपियन के बेटे पर पुलिस ने कसा शिंकजा, मुकदमे में कई धाराएं और बढ़ाई,
सागर मलिक

पुलिस ने नोटिस भेजकर थाने में बुलाया, शस्त्र लाइसेन्स निरस्तीकरण के लिए डीएम हरिद्वार को भेजी रिपोर्ट

देहरादून। खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के बेटे दिव्य प्रताप सिंह और उनके गनर कांस्टेबल राजेश सिंह के खिलाफ पूर्व मुख्य सचिव एस. रामास्वामी के बेटे आर. यशोवर्धन द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में पुलिस ने धारा 30 आर्म्स एक्ट व धारा 126/352 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। दिव्य प्रताप सिंह को बयान दर्ज कराने के लिए तीन दिन के अंदर राजपुर थाने में उपस्थित होने का नोटिस दिया गया है। साथ ही दिव्य प्रताप सिंह के शस्त्र लाइसेन्स निरस्तीकरण/निलंबन के लिए जिलाधिकारी हरिद्वार को रिपोर्ट भेजी गई है।

यशोवर्धन के अनुसार, 15 जुलाई की देर रात वह दिलाराम चैक से साईं मंदिर की ओर जा रहे थे। पैसेफिक मॉल के पास पीछे से आ रही एक कार ने ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन सड़क संकरी होने के कारण वह साइड नहीं दे पाए। उनका आरोप हैं कि मसूरी डायवर्जन पहुंचते ही उनकी कार को सफेद लैंड क्रूजर और बोलेरो ने टक्कर मारकर रोक लिया। इसके बाद दोनों गाड़ियों से उतरे लोग उनकी ओर बढ़े और उनसे मारपीट करने लगे। यशोवर्धन का आरोप है कि दिव्य प्रताप सिंह और उनके गनर राजेश सिंह ने उन्हें कार से खींचकर नीचे गिराया और लात-घूंसे मारे। जबकि, एक अन्य व्यक्ति ने उसे पिस्तौल दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। यशोवर्धन ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी शर्ट पर लगा राष्ट्रीय ध्वज का प्रतीक भी अपमानित किया गया।

देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गनर को निलंबित कर दिया गया है। घटना में प्रयुक्त बोलेरो को सीज कर दिया है। विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेजों के अवलोकन व प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में धारा 30 आर्म्स एक्ट व धारा 126/352 बीएनएस की बढ़ोतरी की गयी है। दिव्य प्रताप सिंह को बयान दर्ज कराने के लिए तीन दिन के अंदर राजपुर थाने में उपस्थित होने का नोटिस दिया गया है। साथ ही दिव्य प्रताप सिंह के शस्त्र लाइसेन्स निरस्तीकरण/निलंबन के लिए जिलाधिकारी हरिद्वार को रिपोर्ट भेजी गई है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम धामी ने जिलाधिकारियों के साथ विकास कार्यों की प्रगति और जनशिकायतों के निस्तारण और प्रशासनिक सुधारों की समीक्षा की

Mon Nov 17 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनसीएम धामी ने जिलाधिकारियों के साथ विकास कार्यों की प्रगति और जनशिकायतों के निस्तारण और प्रशासनिक सुधारों की समीक्षा की,सागर मलिक देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने बैठक में राज्य के विकास कार्यों की प्रगति, […]

You May Like

Breaking News

advertisement